रायपुर स्टेशन पर यात्रियों को मिली नई सुविधा, प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 पर लगे दो एस्केलेटर…

HomeCHHATTISGARHरायपुर स्टेशन पर यात्रियों को मिली नई सुविधा, प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 पर...

Date:

रायपुर, 19 सितम्बर 2025—दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल में यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 पर 2 नग एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ियाँ) स्थापित किए गए, जिनका शुभारंभ आज मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानन्द के करकमलों से किया गया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बजरंग अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सा) श्री विवेक पटेल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश त्रिवेदी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (सम.) श्री उत्कर्ष पांडेय सहित रायपुर मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

रेल प्रशासन ने यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों, दिव्यांगजनों एवं चिकित्सकीय आवश्यकता वाले यात्रियों के लिए इन एस्केलेटरों को अत्यंत उपयोगी बताया है। इनके माध्यम से प्लेटफॉर्म पर आवाजाही आसान, तेज़ और सुरक्षित होगी।

एस्केलेटर की विशेषताएँ:

  • प्लेटफॉर्म पर आसानी से आवाजाही की सुविधा।
  • कम समय में गंतव्य प्लेटफॉर्म पर पहुँचने की सहूलियत।
  • यात्रियों की सुरक्षा हेतु इमरजेंसी स्टॉप बटन, एंटी-स्लिप स्टेप्स और हैंडरेल स्पीड मॉनिटरिंग की व्यवस्था।
  • रेलवे स्टेशनों को आधुनिक और विश्वस्तरीय स्वरूप देने की प्रतिबद्धता।

एस्केलेटरों की यह नई सुविधा यात्रियों की यात्रा को न केवल आरामदायक बनाएगी बल्कि रायपुर स्टेशन को आधुनिकतम स्टेशनों की श्रेणी में और आगे ले जाएगी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता की पुण्यतिथि पर किया नमन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की...

IGKV में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया, अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर हुई चर्चा…

रायपुर, छत्तीसगढ़ हेड लाइंस: आईजीकेवी में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस 2026...