राजिम जुड़ा रेल नेटवर्क से; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई मेमू ट्रेन को दिखाई हरी झंडी…

HomeCHHATTISGARHराजिम जुड़ा रेल नेटवर्क से; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई मेमू...

Date:

रायपुर/राजिम: 18 सितम्बर 2025 — छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहे जाने वाला राजिम अब सीधे राजधानी रायपुर से रेल मार्ग द्वारा जुड़ गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजिम रेलवे स्टेशन से राजिम-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने रायपुर-अभनपुर मेमू सेवा के विस्तार को भी राजिम तक लागू किया। नई ट्रेन सेवा से राजिम सहित गरियाबंद और देवभोग क्षेत्र के लोगों को राजधानी रायपुर तक सस्ती और सुविधाजनक यात्रा का साधन मिलेगा। छात्र-छात्राओं, नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग को भी इससे बड़ा लाभ होगा। ट्रेन में 6 सामान्य कोच और 2 पावरकार सहित कुल 8 डिब्बे होंगे। यह सेवा 19 सितम्बर से प्रतिदिन दोनों छोरों से संचालित होगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास हो रहा है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में करीब 45,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएँ चल रही हैं और वर्ष 2025-26 के लिए 7,000 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि रेलवे में हो रहा यह निवेश आने वाली पीढ़ियों के लिए नया भविष्य गढ़ेगा।

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि इस नई रेल सेवा से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और राजिम आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रयाग राजिम का महत्व अब राष्ट्रीय स्तर पर और बढ़ेगा। महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि अब श्रद्धालु सीधे डोंगरगढ़ तक भी यात्रा कर सकेंगे।

शुभारंभ कार्यक्रम में खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, अभनपुर विधायक श्री इन्द्रकुमार साहू, राजिम विधायक श्री रोहित साहू, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...

अफेयर के शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर जिले में पति ने पत्नी को आग लगाकर...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...