दंतेवाड़ा : नवरात्र पर्व की तैयारियों का विधायक एवं कलेक्टर ने लिया जायजा…

HomeCHHATTISGARHदंतेवाड़ा : नवरात्र पर्व की तैयारियों का विधायक एवं कलेक्टर ने लिया...

Date:

दंतेवाड़ा, 14 सितम्बर 2025–आगामी शारदीय नवरात्र पर्व को ध्यान में रखते हुए रविवार को विधायक श्री चैतराम अटामी एवं कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दर्शनार्थियों की सुविधा और मंदिर प्रांगण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक एवं कलेक्टर ने साफ-सफाई, पेयजल की उपलब्धता, प्रसाधन कक्षों की स्वच्छता, बैरिकेडिंग, रास्तों की मरम्मत, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा और ट्रैफिक परिचालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त स्थलों की शीघ्र मरम्मत, नदी तट एवं घाटों की साफ-सफाई, माईजी की बगिया से रेत-मलबा हटाने तथा बारिश से बने गड्ढों को भरने के कार्यों में तेजी लाने को कहा।

कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी मंदिर परिसर में आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कॉरिडोर में दर्शनार्थियों के लिए पंखे और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन नवनिर्मित धर्मशाला, आंवराभाटा और हाई स्कूल ग्राउंड में पार्किंग की तैयारियों का भी जायजा लिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे, एडिशनल एसपी श्री आर.के. बर्मन सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...