रायपुर में छठ महापर्व का भव्य आयोजन, बिहार उपमुख्यमंत्री को दिया गया आमंत्रण…

HomeCHHATTISGARHरायपुर में छठ महापर्व का भव्य आयोजन, बिहार उपमुख्यमंत्री को दिया गया...

Date:

रायपुर 14 सितम्बर 2025– छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित महादेव घाट पर इस वर्ष भी छठ महापर्व का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के प्रमुख राजेश सिंह ने इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को अंगवस्त्र भेंट कर समारोह में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया।

इन दिनों राजेश सिंह बिहार प्रवास पर हैं और आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए विशेष मतदान जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं। उन्होंने बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में बसे बिहार मूल के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर मतदान अवश्य करें और एक सशक्त लोकतांत्रिक सरकार के निर्माण में योगदान दें। राजेश सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ में लाखों बिहारवासी विभिन्न उद्योगों, व्यापार और नौकरी से जुड़े हुए हैं। ऐसे में उनका मत बिहार की राजनीति को दिशा देने के साथ-साथ प्रवासी बिहारियों की प्रभावी भागीदारी को भी सुनिश्चित करता है।

गौरतलब है कि राजेश सिंह पिछले तीन महीनों से इस अभियान में सक्रिय रूप से जुटे हैं और बिहार के कई मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक संगठनों को इस मुहिम की जानकारी भी दे रहे हैं। महादेव घाट रायपुर पर छठ महापर्व का यह आयोजन धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक होने के साथ-साथ लोकतांत्रिक चेतना को भी मजबूत करने का प्रयास माना जा रहा है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...