हरितालिका तीज पर सुहागन महिलाओं ने किया व्रत, सोलह श्रृंगार कर की पूजा…

HomeCHHATTISGARHहरितालिका तीज पर सुहागन महिलाओं ने किया व्रत, सोलह श्रृंगार कर की...

Date:

रायपुर: 27 अगस्त 2025,

भादो मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर बुधवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही सुहागन महिलाओं का तांता लगा रहा। व्रती महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की तथा व्रत कथा का श्रवण किया।

स्थानीय व्रती महिला ने बताया कि हरितालिका तीज अखंड सौभाग्य और दांपत्य सुख का प्रतीक पर्व है। इस अवसर पर महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और अगले दिन गणेश चतुर्थी पर व्रत का समापन करती हैं। परंपरा के अनुसार सुहागन महिलाएं इस दिन शिव-पार्वती के अटूट प्रेम और अखंड साथ की कामना करती हैं।

पुजारी यशपाल दुबे ने जानकारी दी कि हरितालिका तीज में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए हिमालय पर्वत पर कठोर तप किया था। इसी कथा का श्रवण तीज व्रती करती हैं। उन्होंने बताया कि महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखती हैं और अगले दिन पारण कर व्रत का समापन करती हैं।

पूरे दिन मंदिरों में भक्तिमय माहौल बना रहा। महिलाएं शिव-पार्वती के गीत गाती रहीं और शाम को सामूहिक रूप से आरती कर अखंड सौभाग्य की मंगलकामना की।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता की पुण्यतिथि पर किया नमन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की...

IGKV में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया, अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर हुई चर्चा…

रायपुर, छत्तीसगढ़ हेड लाइंस: आईजीकेवी में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस 2026...