जापान प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओसाका की कंपनी को छत्तीसगढ़ में निवेश का दिया आमंत्रण…

HomeCHHATTISGARHजापान प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओसाका की कंपनी को...

Date:

रायपुर/ओसाका: 26 अगस्त 2025,

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान ओसाका स्थित एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कंपनी को राज्य में अत्याधुनिक खाद्य प्रसंस्करण इकाई और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सुविधा स्थापित करने का प्रस्ताव दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित परियोजनाएँ न केवल कृषि मूल्य शृंखलाओं को मज़बूत करेंगी, बल्कि राज्य में उच्च-तकनीकी विनिर्माण को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करेंगी।

श्री साय ने निवेशकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार अनुकूल वातावरण, सुगम प्रक्रियाएँ और हर स्तर पर सहयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि खाद्य प्रसंस्करण इकाई से किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा और कृषि आधारित उद्योगों को नई मजबूती प्राप्त होगी। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सुविधा राज्य को उच्च-तकनीकी उत्पादन का नया केंद्र बनाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “ये निवेश परियोजनाएँ आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को न केवल देश में, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी उद्योग और निवेश का प्रमुख केंद्र बनाएंगी। राज्य सरकार की प्राथमिकता जनता की समृद्धि, युवाओं का भविष्य और निवेशकों का विश्वास है।”

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शिक्षक एलबी संवर्ग को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पेंशन पात्रता मामले में राज्य सरकार की रिट अपील खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पात्रता मामले में राज्य...

रेल यात्रियों को झटका: बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द। 25,...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...

छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों का बीसीसीआई इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट के लिए चयन, राज्य को मिली बड़ी उपलब्धि…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय...