HomeCHHATTISGARHविशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों में नन्हें बच्चों के लिए बना पीएम जनमन...

Date:

विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों में नन्हें बच्चों के लिए बना पीएम जनमन आंगनबाड़ी केंद्र…

जी.भूषण -21 अगस्त 2025,

जशपुर |मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निर्देश दिए हैं कि जशपुर जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को केन्द्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिले। इसी पहल के अंतर्गत बगीचा विकासखंड के ग्राम दर्रीपारा कुटमा में सर्वसुविधायुक्त पीएम जनमन आंगनबाड़ी केंद्र बनकर तैयार हो गया है।

यहां विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के बच्चे उत्साह से आंगनबाड़ी पहुंच रहे हैं। बच्चों को प्रतिदिन गर्म भोजन, नियमित स्वास्थ्य जांच, बौद्धिक विकास और पूर्व प्राथभिक शिक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में पीएम जनमन योजना के तहत कुल 17 आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। इनमें बगीचा विकासखंड में 16 और मनोरा विकासखंड में 1 आंगनबाड़ी केंद्र शामिल है।जिला प्रशासन की इस पहल से न केवल बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार होगा, बल्कि पहाड़ी कोरवा परिवार के बच्चों को शिक्षा से जोडकर उनके जीवन स्तर सकारात्मक बदलाव लाना है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बस्तर के 8 पूर्व नक्सलियों ने पास की 10वीं की परीक्षा…

आत्मसमर्पण के बाद शिक्षा से जुड़कर बदली जिंदगी, गीता...