पूर्व नक्सली बहनों ने नेताओं को बांधी राखी, गृहमंत्री ने की मुख्यधारा में लौटने की अपील…

HomeCHHATTISGARHपूर्व नक्सली बहनों ने नेताओं को बांधी राखी, गृहमंत्री ने की मुख्यधारा...

Date:

जगदलपुर : 09 अगस्त 2025

जगदलपुर में रक्षा बंधन के अवसर पर नक्सल कमांडर हिड़मा की पूर्व सुरक्षा गार्ड तुलसी, सुंदरी समेत कई आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों ने गृहमंत्री विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप, बस्तर IG सुंदरराज पी और दंतेवाड़ा कलेक्टर कुणाल दुदावत को राखी बांधी। कभी PLGA बटालियन 1 में सक्रिय और 8-8 लाख की इनामी रही तुलसी व सुंदरी नक्सल संगठन में लंबे समय तक सक्रिय रहीं। तुलसी मेडिकल टीम प्रभारी थी, जबकि सुंदरी हिड़मा की सुरक्षा टीम में शामिल थी। कुछ साल पहले इन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मसमर्पण किया और अब महिला DRG ‘दंतेश्वरी फाइटर्स’ में शामिल होकर नक्सलवाद के खिलाफ मोर्चा संभाल रही हैं। वे कई सफल ऑपरेशनों में हिस्सा लेकर नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर चुकी हैं।

यह भी पढ़े : नेवई में चाकू मारकर दो युवकों की हत्या, पुरानी रंजिश बनी वजह…

कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा ने बहनों को तोहफा दिया और उनके साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि जो भी बहनें या अन्य लोग मुख्यधारा से भटककर नक्सल संगठन में शामिल हो गए हैं, वे हिंसा छोड़कर समाज में लौटें। राज्य सरकार और समाज उनके पुनर्वास, रोजगार और सुरक्षित जीवन के लिए हरसंभव सहयोग करेगा। मंत्री केदार कश्यप, बस्तर IG और कलेक्टर ने भी बहनों को राखी बंधवाई और रक्षा का संकल्प लिया।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...