दुर्ग में मोक्षित कॉर्पोरेशन के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, CGMSC घोटाले से जुड़ सकती है कड़ी…

HomeCHHATTISGARHदुर्ग में मोक्षित कॉर्पोरेशन के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, CGMSC...

Date:

दुर्ग : 30 जुलाई 2025

जिले की चर्चित फर्म मोक्षित कॉर्पोरेशन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। तड़के करीब 6 बजे ED के दो दर्जन से अधिक अधिकारी 6-7 गाड़ियों के काफिले के साथ दुर्ग पहुंचे और एक साथ फर्म के तीन आवासीय परिसरों व ऑफिस पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में CRPF के जवानों की तैनाती भी की गई थी।

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन (CGMSC) से जुड़े 400 से 660 करोड़ रुपये के कथित घोटाले से संबंधित हो सकती है। मोक्षित कॉर्पोरेशन पर आरोप है कि उसने सरकारी मेडिकल एजेंसियों को दवाएं और मेडिकल इक्विपमेंट सप्लाई करने में गड़बड़ियां की हैं।

यह भी पढ़े : जाति प्रमाण पत्र में शिथिलता पर कलेक्टर सख्त, BEO को नोटिस…

इस कार्रवाई में फर्म से जुड़े सिद्धार्थ, शशांक और शरद चोपड़ा के आवासों को भी शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि इन ठिकानों से दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि करीब 6 महीने पहले भी मोक्षित कॉर्पोरेशन के खिलाफ ACB और EOW द्वारा छापेमारी की गई थी, जिसके बाद यह फर्म चर्चाओं में आई थी। हालांकि इस बार की कार्रवाई को लेकर ED की ओर से आधिकारिक बयान अब तक जारी नहीं किया गया है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी यही संकेत दे रही है कि मामला CGMSC घोटाले से जुड़ा हो सकता है।

follow us: www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...