बोरे-बासी कांड की जांच करेगी साय सरकार, कांग्रेस पर 5 घंटे में 8 करोड़ खर्च करने का आरोप…

HomeCHHATTISGARHबोरे-बासी कांड की जांच करेगी साय सरकार, कांग्रेस पर 5 घंटे में...

Date:

रायपुर: 19 जुलाई 2025
छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में आयोजित ‘बोर-बासी दिवस’ पर अब सियासी घमासान मच गया है। भाजपा की साय सरकार ने इस कार्यक्रम में हुई भारी अनियमितताओं की जांच की घोषणा कर दी है। आरोप है कि महज 5 घंटे के एक कार्यक्रम में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने 8 करोड़ से ज्यादा खर्च कर दिए थे।

शुक्रवार को विधानसभा के अंतिम दिन भाजपा विधायक राजेश मूणत ने ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि 1 मई 2023 को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भारी वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं।

बिना निविदा खर्चे करोड़ों:

राजेश मूणत द्वारा आरटीआई के तहत प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार:

साल 2020 में बिना निविदा के 3 करोड़ का काम मेसर्स शुभम किराया भंडार को दिया गया।

साल 2023 में 8.32 करोड़ रुपये का काम मेसर्स व्यापक इंटरप्राइजेस को सौंपा गया।

साल 2024 में भी यही सिलसिला जारी रहा और बिना टेंडर 3 करोड़ का काम फिर से व्यापक इंटरप्राइजेस को दे दिया गया।

सिर्फ रायपुर में ही 8 करोड़ खर्च

1 मई 2023 को साइंस कॉलेज मैदान में 5 घंटे का सरकारी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

8.14 करोड़ रुपये इस आयोजन में खर्च हुए, जबकि मजदूरों की संख्या 15 हजार ही बताई गई।

1.10 करोड़ रुपये में 6 विशाल डोम बनाए जाने का दावा, लेकिन बने सिर्फ 4।

75 लाख का खाना, 27 लाख का पानी और 80 लाख की टोपियाँ खरीदी गईं।

5 रुपये वाली पानी की बोतल को 18 रुपये में खरीदा गया।

150 मेहमानों को 10-10 हजार रुपये के मोमेंटो बांटे गए।

पुलिस और प्रशासन भी बोरे-बासी में शामिल

पूर्व सरकार के “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” अभियान के तहत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पीछे नहीं रहे। IAS और IPS अफसरों से लेकर जिला पुलिस अधीक्षकों तक ने अपने-अपने स्तर पर बोर-बासी का आयोजन कराया और कैटरिंग के खर्चे भी उठाए गए।

अब जांच करेगी विधायक समिति

प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने विधानसभा में ऐलान किया कि कांग्रेस शासनकाल में हुए इस आयोजन की विधायकों की एक विशेष जांच समिति जांच करेगी। भाजपा ने इसे एक बड़ा घोटाला करार दिया है और कांग्रेस से जवाब मांगा है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...