नगरीय क्षेत्र में आयुश्मान कार्ड बनाने हेतु 20 से 23 मार्च तक टीमें घर घर पहुंचेगीं.

HomeCHHATTISGARHनगरीय क्षेत्र में आयुश्मान कार्ड बनाने हेतु 20 से 23 मार्च तक...

Date:

नारायणपुर: 17 मार्च 2023 (सुनील सिंह राठौर )

कलेक्टर अजीत वसन्त के निर्देश पर जिले के नगरपालिका क्षेत्र नारायणपुर में आयुष्मान कार्ड के पात्र ऐसे हितग्राही जिनका आयुष्मान कार्ड नही बना है, उनके आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य आगामी 20 मार्च 2023 सोमवार से किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका के वार्डो में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं नगरपालिका के कर्मचारी डोर टू डोर जाकर छूटे हुए हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य संपादित करेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी मोबिन अली ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र में 8 हजार 45 हितग्राहियों के कार्ड बनाये जाएंगे। आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य 20 मार्च से 23 मार्च गुरूवार तक चलेगा। प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से उक्त कर्मचारी आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। उन्होने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशनकार्ड और आधार कार्ड का होना जरूरी है। जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है, वे इस अभियान में शामिल नहीं होंगे। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए टीम घर घर पहुचेगी। जिला प्रशासन की ओर से शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाने के लिए छूटे हुए हितग्राहियों से 20 मार्च से 23 मार्च के बीच अपना आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आग्रह किया गया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दूरस्थ गांवों तक पहुंचें बैंकिंग सेवाएं, किसानों को जल्द मिले केसीसी लोन…

रायपुर, छत्तीसगढ़। मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री...

रायपुर डेंटल कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति शपथ…

रायपुर, छत्तीसगढ़। शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में ‘नशा...