आकर्शी कश्यप (बैडमिंटन स्टार ) को DSP बनाए जाने पर जताई खुशी

HomeCHHATTISGARHआकर्शी कश्यप (बैडमिंटन स्टार ) को DSP बनाए जाने पर जताई खुशी

Date:

दुर्ग : 18 मार्च 2023

छत्तीसगढ़ के जानीमानी बैडमिंटन प्लेयर आकर्शी कश्यप अब डी.एस.पी.बनकर छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करती नज़र आएँगी | छत्तीसगढ़ सरकार ने उनके खेल प्रतिभा को ध्यान में रखते हुवे इस दमदार खिलाड़ी को पुलिस में DSP का पद सौंपा है | बघेल केबिनेट ने इस फैसले को मंजूरी दी है | आकर्शी कश्यप लगातार अपने खेल से देश एवं छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करते आ रही है | बता दें कि आकर्शी कश्यप को इससे पहले भी RBI ने दिया था अवसर ,पर वह छत्तीसगढ़ में ही रहकर सेवा देना चाहती थी | इसलिए उन्होंने इस ऑफर को मंजूर किया था |

आकर्शी कश्यप का अब लक्ष्य ओलम्पिक है ,वह अपना वर्ल्ड रेंक सुधारने के लिए लगातार मेहनत कर रही है | दुर्ग की केलाबाड़ी में रहनेवाली आकर्शी देश की नंबर वन खिलाड़ी है | इंटरनेशनल रेंकिंग में आकर्शी 43 वें नंबर पर है |

DSP बनाए जाने के छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले को आकर्शी ने स्वीकार किया | और उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार और बघेल केबिनेट का आभार जताया | आकर्शी एशिया टीम चैम्पियनशिप ,फिलीपिंस 2022 और मलेशिया 2022 में भारतीय दल की सदस्य रह चुकी है | हाल में वो बैंकाक में आयोजित थामस वी उबेर कप में भी सम्मिलित थी | आकर्शी कश्यप को ओलम्पिक के टीम में भी शामिल किया गया है | बघेल सरकार ने आकर्शी कश्यप को गुंडाधर पुरस्कार और शहीद कौशल पुरस्कार से नवाज़ा है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...