जाने छत्तीसगढ़ में आज का मौसम कैसा रहेगा …

HomeCHHATTISGARHजाने छत्तीसगढ़ में आज का मौसम कैसा रहेगा ...

Date:

रायपुर : 01 जुलाई 2025

  • छत्तीसगढ़ में एक्टिव हुआ मानसून।
  • रायपुर समेत कई इलाकों में होगी भारी बारिश।
  • मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए जारी किया अलर्ट।

छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में जमकर बारिश हो रही है। मौसम में हुए बदलाव और बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राजधानी रायपुर में सुबह से घने बादल छाए हुए हैं। अधिकांश जिलों में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई है। रविवार और सोमवार को हुई बारिश के कारण राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में ठंडक का एहसास बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं आगे चार दिनों तक राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई, अभनपुर, बलौदाबजार, भाटापारा, बिलासपुर, दंतेवाड़ा और बस्तर समेत कई अन्य जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जार किया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने का भी अनुमान लगाया गया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज राजधानी रायपुर और बिलासपुर में जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में 30 जून से मानसून एक्टिव हो चूका है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं प्रदेश के कई इलाकों में भी तेज आंधी-तूफ़ान के साथ रुक-रुककर बारिश का दौर भी जारी रहेगा।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...