विपक्ष ने राज्यपाल के अभिभाषण में बढ़ा-चढ़ाकर पढ़वाने का लगाया गंभीर आरोप, जोरदार हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित….

HomeCHHATTISGARHविपक्ष ने राज्यपाल के अभिभाषण में बढ़ा-चढ़ाकर पढ़वाने का लगाया गंभीर आरोप,...

Date:

रायपुर: 17 मार्च 2023 (रवीश बेंजामिन )

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज छठवां दिन है। प्रश्नकाल में कांग्रेस सदस्य मोहन मरकार के सवाल पर जहां सरकार घिरी नजर आई, तो शून्यकाल में विपक्षी सदस्य अजय चंद्राकर और बृजमोहन अग्रवाल ने राज्यपाल के अभिभाषण में छेड़छाड़ किए जाने का मुद्दा उठाया। इस मामले को सदन का माहौल जोरदार तरीके से गर्मा गया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही 10 मिनट के स्थगित की गई।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 1 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरु हुआ। विपक्षी सदस्यों अजय चंद्राकर और बृजमोहन अग्रवाल का आरोप है कि सदन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से जो अभिभाषण पढ़ाया गया है, उसके हिन्दी और अंग्रेजी वर्जन में लाइनों का अंतर है। आरोप है कि अंग्रेजी में एक लाइन बढ़ाई गई है, तो हिन्दी में बढ़ा—चढ़ाकर पढ़वाया गया है। इतना ही नहीं, विपक्ष ने शून्यकाल में इस मुद्दे पर और जोर देते हुए सरकार को बुरी तरह से ​घेरने की कोशिश की। विपक्ष का आरोप है कि सदन में 1 मार्च को राज्यपाल ने जिस अभिभाषण को पढ़ा, दरअसल उसकी प्रतिलिपियां सदस्यों को वितरित नहीं की गई।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...