छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी गर्मी, मानसून बस्तर में अटका, 14-15 जून तक सक्रिय होने की संभावना…

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी गर्मी, मानसून बस्तर में अटका, 14-15 जून तक...

Date:

रायपुर : 09 जून 2025

राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों की बारिश के बाद मौसम ने फिर करवट ले ली है। प्रदेश में एक बार फिर तेज गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर पड़ने से मानसून को आगे बढ़ाने वाला सिस्टम प्रभावित हुआ है, जिसकी वजह से मानसून फिलहाल बस्तर में रुका हुआ है। बीते 3-4 दिनों से रायपुर सहित अन्य जिलों में तेज धूप और भीषण गर्मी का असर देखा जा रहा है। दिनभर चिलचिलाती धूप के बाद शाम होते ही आसमान में बादल छा जाते हैं, जिससे उमस और अधिक बढ़ जाती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में और इजाफा हो सकता है।

यह भी पढ़ें : नवा रायपुर में दिसंबर में होगा ऐतिहासिक विश्व जम्बूरी, आदिवासी संस्कृति को मिलेगा वैश्विक मंच…

पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान रायपुर में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 से 15 जून के बीच राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। तब तक गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me  यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related