छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी…

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश का...

Date:

रायपुर : 22 मई 2025

राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार देर रात हुई बारिश ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाई है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से सुबह का मौसम सुहावना बना हुआ है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में मॉनसून के सक्रिय होने के चलते छत्तीसगढ़ में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। विभाग ने चेतावनी दी है कि शाम होते ही कई इलाकों में आकाशीय बिजली, तेज हवा और बारिश की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

इन जिलों में रहेगा खतरा, अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। रायपुर, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में आकाशीय बिजली, तेज हवाएं और आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है।
बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों में भी सतर्कता बरतने को कहा गया है।

यह भी पढ़े :राशिफल: 22 मई 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन …

सावधानी बरतने की अपील

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम की गंभीरता को देखते हुए घरों में ही रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और आंधी या बिजली गिरने की स्थिति में खुले स्थानों से दूर रहें। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों और उपकरणों को सुरक्षित स्थानों पर रखें।

प्रदेश में बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं संभावित भारी बारिश और तूफान को देखते हुए सतर्कता जरूरी हो गई है। मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और समय-समय पर अपडेट जारी कर रहा है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...