महादेव के बाद अब ‘गजानंद’ ऑनलाइन सट्टा ऐप का खुलासा, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा…

HomeCHHATTISGARHमहादेव के बाद अब ‘गजानंद’ ऑनलाइन सट्टा ऐप का खुलासा, पुलिस ने...

Date:

रायपुर: 03 अप्रैल 2025 (टीम)

प्रदेश में महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के बाद अब एक और ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘गजानंद’ का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस ऐप के जरिए सट्टा संचालित करने वाले हर्ष पंजवानी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

क्राइम ब्रांच और थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस जांच में सामने आया कि हर्ष पंजवानी अलग-अलग कंपनियों के स्मार्टफोन में गजानंद ऐप का सेटअप तैयार करता था और आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगवाने का काम करता था।

ऐसे चल रहा था ऑनलाइन सट्टे का खेल

पुलिस के अनुसार, सट्टे की कमाई का लेन-देन विभिन्न बैंकों के पासबुक, ए.टी.एम. कार्ड और चेकबुक के जरिए किया जाता था। पुलिस ने आरोपी के पास से चार मोबाइल फोन, ₹60,000 नगद, बैंक पासबुक, चेकबुक और ए.टी.एम. कार्ड के साथ-साथ सट्टे की रकम का हिसाब-किताब दर्ज रजिस्टर जब्त किया है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच जारी

इस खुलासे और गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब गजानंद ऐप से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। माना जा रहा है कि यह नेटवर्क बड़े स्तर पर फैला हुआ है, और इसमें कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस ऑनलाइन सट्टेबाजी का संचालन कहीं प्रदेश से बाहर तो नहीं किया जा रहा था।

ऑनलाइन सट्टेबाजी पर बढ़ती सख्ती

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप का भंडाफोड़ होने के बाद प्रदेश में ऑनलाइन सट्टेबाजी को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस नए मामले के सामने आने के बाद प्रशासन की सतर्कता और कड़ी जांच की उम्मीद की जा रही है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पोखन यादव हत्याकांड में दोषियों को झटका, हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ सुनियोजित हत्या मामले में तीन आरोपितों की...

बलौदाबाजार में महिला की हत्या से सनसनी, देवर गिरफ्तार…

बलौदाबाजार / छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु सिविल लाइन क्षेत्र में 28...

बिजली बिल गड़बड़ी पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 2700 मामलों की जानकारी मिलने का दावा…

रायपुर / छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने...