फिल्मी स्टाइल में 30 लाख की चोरी: बुर्का पहनकर घुसा, वॉशरूम में छिपा और रस्सी के सहारे फरार…

HomeCHHATTISGARHफिल्मी स्टाइल में 30 लाख की चोरी: बुर्का पहनकर घुसा, वॉशरूम में...

Date:

रायपुर : 02 अप्रैल 2025 (टीम )

राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके में स्थित प्रसिद्ध कपड़ा शोरूम श्री शिवम् में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक शातिर चोर ने फिल्मी अंदाज में 30 लाख की बड़ी चोरी को अंजाम दिया। खास बात यह रही कि चोरी की भनक शोरूम के गार्ड को तक नहीं लगी। वारदात का खुलासा अगले दिन सुबह हुआ, जब स्टाफ ने शोरूम खोला और कैश काउंटर का ताला टूटा पाया। शोरूम प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

चोरी का तरीका: बुर्का पहनकर आया, वॉशरूम में छिपा और रस्सी से भागा

जानकारी के अनुसार, चोर रात 10:30 बजे शोरूम बंद होने से आधा घंटा पहले बुर्का पहनकर ग्राहक बनकर अंदर घुसा। वह कपड़े देखने के बहाने पूरे शोरूम में घूमता रहा और चौथी मंजिल के वॉशरूम में छिप गया। शोरूम के बंद होने के बाद, रात 1 बजे वह बाहर निकला और सीधे कैश काउंटर की ओर गया। उसने गल्ले का ताला तोड़ा और उसमें रखे 30 लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद वह छत पर पहुंचा और रस्सी के सहारे चार मंजिला इमारत से नीचे उतरकर फरार हो गया।

बैंक बंदी का उठाया फायदा

चोर ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए तीन दिन की बैंक बंदी का फायदा उठाया। शनिवार, रविवार और सोमवार को बैंक बंद होने की वजह से गल्ले में भारी मात्रा में नकदी जमा थी। चोर को इस बात की पूरी जानकारी थी कि इस दौरान शोरूम में बड़ी रकम मौजूद रहेगी।

स्टाफ की मिलीभगत का शक

सीसीटीवी फुटेज में चोर को ईयरफोन लगाए देखा गया, जिससे पुलिस को शक है कि वह किसी से लगातार निर्देश ले रहा था। पुलिस को यह भी संदेह है कि चोर को शोरूम की व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी थी—स्टाफ कब काम समेटता है, लाइट कब बंद होती है और गार्ड की ड्यूटी का समय क्या है।

इसके अलावा, रस्सी के सहारे चार मंजिला इमारत से उतरना आसान नहीं होता, जिससे पुलिस का मानना है कि चोर या तो पेशेवर था या उसने पहले से इस तरह की चोरी की योजना बनाकर प्रैक्टिस की थी।

पुलिस ने एक कर्मचारी को हिरासत में लिया

पुलिस ने शक के आधार पर एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं यह चोर कोई पूर्व कर्मचारी तो नहीं था, जिसे शोरूम की पूरी जानकारी थी। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पुलिस चोर की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पोखन यादव हत्याकांड में दोषियों को झटका, हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ सुनियोजित हत्या मामले में तीन आरोपितों की...

बलौदाबाजार में महिला की हत्या से सनसनी, देवर गिरफ्तार…

बलौदाबाजार / छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु सिविल लाइन क्षेत्र में 28...

बिजली बिल गड़बड़ी पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 2700 मामलों की जानकारी मिलने का दावा…

रायपुर / छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने...