HomeCHHATTISGARHईडी की रेड के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशभर में उग्र प्रदर्शन, कई...

Date:

ईडी की रेड के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशभर में उग्र प्रदर्शन, कई जगहों पर पुतला दहन और झड़प…

रायपुर : 11 मार्च 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में उग्र प्रदर्शन किया। रायपुर, दुर्ग, धमतरी, और कोंडागांव समेत कई जिलों में ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर ईडी का पुतला जलाया, जिससे पुलिस के साथ हल्की झड़पें भी देखने को मिलीं।

रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय से नगर निगम चौक तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे। वहां ईडी का पुतला दहन किया गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प हुई। हालांकि, स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई।

कोंडागांव में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और ईडी व भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने ईडी के पुतले पर “मैं ईडी हूं, भाजपा का गुलाम हूं” लिखकर उसे आग के हवाले कर दिया।

धमतरी और दुर्ग में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। दुर्ग के पटेल चौक पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए और केंद्र सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया। इस दौरान भाजपा और ईडी के खिलाफ नारेबाजी की गई और पुतला दहन किया गया।

पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि “भाजपा सरकार विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस नेताओं की बढ़ती लोकप्रियता से डरकर भाजपा इस तरह की कार्रवाई कर रही है।”

प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़पें हुईं, लेकिन स्थिति सामान्य बनी रही। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और केंद्र सरकार की इस “तानाशाही” के खिलाफ वे पूरी ताकत से लड़ेंगे।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर एयरपोर्ट के निजीकरण की तैयारी तेज, 50 साल के PPP मॉडल में औरंगाबाद के साथ होगा संचालन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को...

छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों का तबादला, पवन देव को नगर सेना की कमान…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ गृह एवं पुलिस विभाग ने जारी की...

श्रीमती उगमदेवी पगारिया का निधन,अंतिम यात्रा कल 25 अगस्त को …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर। अत्यन्त दुःख के साथ सूचित किया जाता...

बेटियों के हाथों में साइकिल, सपनों को मिली नई रफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत WRS...