पुलिस भर्ती घोटाला में एक और महिला आरक्षक गिरफ्तार…

HomeCHHATTISGARHपुलिस भर्ती घोटाला में एक और महिला आरक्षक गिरफ्तार...

Date:

राजनांदगांव : 02 मार्च 2025 (SCटीम)

पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला आरक्षक को गिरफ्तार किया है। बीते साल राजनांदगांव में आयोजित आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी के आरोप में दर्जनभर से ज्यादा को आरोपी बनाया गया था। जिसमें एक महिला आरक्षक काजल भारद्वाज के खिलाफ भी जांच चल रही थी। जांच के पश्चात पर्याप्त सबूत के आधार पर महिला आरक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चेटिंग मैसेज एवं गवाहों के बयान के आधार पर पुख्ता सबूत इकट्टा किया गया। जिसमें महिला आरक्षक की भूमिका मिलीभगत उजागर हुई।

यह महिला आरक्षक कवर्धा जिले के पिपरिया थाना में पदस्थ थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 8 पुलिस कर्मी, 5 टेक्निशियन टीम के सदस्य और 2 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। पुलिस ने महिला आरक्षक को अनुचित तरीके से अभ्यर्थियों को फायदा पहुंचाने में शामिल होने के आधार पर आरोपी बनाया है। इस मामले में पुलिस की विवेचना अब भी जारी है।

देखते रहिये www.swatantrachhattisgarh.com पर ..

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...

अफेयर के शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर जिले में पति ने पत्नी को आग लगाकर...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...