HomeCHHATTISGARHमतदान के बीच दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती, मिलिट्री ड्रेस में पहुंचे...

Date:

मतदान के बीच दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती, मिलिट्री ड्रेस में पहुंचे थे अपराधी…

रायपुर : 11 फरवरी 2025 (भूषण )

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मतदान के दौरान एक बड़ी डकैती की घटना सामने आई है। शहर के बीचों-बीच चार अपराधी मिलिट्री की ड्रेस पहनकर एक घर में घुसे और परिवार को बंधक बनाकर 60 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। आरोपियों ने खुद को ‘लाल सलाम गैंग’ का सदस्य बताया। इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र के अनुपम नगर में हुई। पीड़ित वनोहरण वेणु ने बताया कि उन्होंने हाल ही में अपनी जमीन बेची थी और 60 लाख रुपये घर में रखे थे। मंगलवार को चार डकैतों ने मिलिट्री ड्रेस में घर में घुसकर पिस्टल तान दी और पूरे परिवार को बंधक बना लिया। इसके बाद घर में रखी नकदी लेकर भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एडिशनल एसपी (क्राइम) संदीप मित्तल ने बताया कि डकैती की सूचना मिलते ही टीम जांच में जुट गई है। डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है और शहर के बॉर्डर पर नाकेबंदी कर दी गई है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

पुलिस को घटना से जुड़ा CCTV फुटेज मिला है। इसमें बदमाश मिलिट्री की वर्दी में घर में घुसते नजर आ रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। दिनदहाड़े हुई इस डकैती से स्थानीय लोग डरे हुए हैं। पुलिस प्रशासन अब यह जांच कर रहा है कि क्या अपराधियों का कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है या यह सिर्फ सुनियोजित लूट की घटना थी।

देखते रहिये,www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर एयरपोर्ट के निजीकरण की तैयारी तेज, 50 साल के PPP मॉडल में औरंगाबाद के साथ होगा संचालन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को...

छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों का तबादला, पवन देव को नगर सेना की कमान…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ गृह एवं पुलिस विभाग ने जारी की...

श्रीमती उगमदेवी पगारिया का निधन,अंतिम यात्रा कल 25 अगस्त को …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर। अत्यन्त दुःख के साथ सूचित किया जाता...

बेटियों के हाथों में साइकिल, सपनों को मिली नई रफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत WRS...