खड़ी ट्रेन के एसी कोच में लगी आग, दुर्ग स्टेशन परिसर में मची अफरा-तफरी…

HomeCHHATTISGARHखड़ी ट्रेन के एसी कोच में लगी आग, दुर्ग स्टेशन परिसर में...

Date:

दुर्ग : 11 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

दुर्ग रेलवे स्टेशन के पास खड़ी ट्रेन के एक बोगी में भीषण आग लग गई। आग की इस घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया।

घटना दुर्ग रेलवे स्टेशन परिसर की है। यहां गुड शेड यार्ड है, जो दुर्ग स्टेशन के पास है। इस जगह पर खाली ट्रनों को खड़ा किया जाता है। आग ट्रेन के थर्ड एसी (3rd AC Coach) कोच में लगी थी। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि दूर दूर तक इसके धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। इस भीषण आग से एक बोगी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू ही गई। बताया जा रहा है कि तीन से अधिक फायर बिग्रेड की गांड़ियां आग पर काबू पाने के लिए लगाई गईं। रेलवे प्रबंधन के अधिकारी भी यहां पर मौजूद है। रेलवे प्रबंधन आग लगने के कारणों का पता लगा रहा है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता की पुण्यतिथि पर किया नमन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की...

IGKV में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया, अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर हुई चर्चा…

रायपुर, छत्तीसगढ़ हेड लाइंस: आईजीकेवी में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस 2026...