महिला ने पहनाई जैकेट तो मंच पर सिंधिया को आई पत्नी की याद, बयान में महिलाओं की तारीफ़ की …

HomeMadhya Pradeshमहिला ने पहनाई जैकेट तो मंच पर सिंधिया को आई पत्नी की...

Date:

शिवपुरी (मध्यप्रदेश ): 11 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों अपने लोकसभा क्षेत्र के शिवपुरी जिले के दौरे पर हैं | यहां वे अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं| इस दौरान वे बदरवास में आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल हुए| जहां उन्होंने महिलाओं की कारीगिरी के जमकर तारीफ की |

शिवपुरी में एक कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बदरवास में आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल हुए | यहां सिंधिया ने स्थानीय महिलाओं के कौशल की सराहना की | उन्होंने वहां निर्मित जैकेट की फिटिंग को इतना शानदार बताया कि उनकी पत्नी भी ऐसा नहीं बना सकतीं | सिंधिया ने कहा कि जैकेट की ऐसी फिटिंग है कि मेरी पत्नी तक नहीं बना पाती | उसको जाकर दिखाऊंगा | सिंधिया ने इस बयान के जरिए न केवल महिलाओं की कारीगरी का सम्मान किया, बल्कि उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित भी किया | प्रियदर्शिनी सिंधिया के जल्द ही बदरवास की महिलाओं से मिलने से उनके काम को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा | यह प्रयास महिला उद्यमिता को सशक्त बनाने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है |

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मेरी बहनों द्वारा बनाया गया यह जैकेट सदैव विशेष रहेगा | बहनों की मेहनत और कारीगरी से बना यह जैकेट सिर्फ एक कपड़ा नहीं बल्कि उनके सशक्तिकरण का प्रतीक है | आज क्षेत्र की बहनें घर से बाहर निकल अपने सपनों को पूरा कर रही हैं |  

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दतिया उपचुनाव जीत के बाद जीतू पटवारी का BJP पर हमला, प्रशासन पर भी लगाए गंभीर आरोप…

दतिया, मध्य प्रदेश दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत...

किसानों को बड़ी राहत: अब 60% मूंग MSP पर खरीदेगी सरकार, ई-टोकन व्यवस्था फिलहाल स्थगित…

MADHYA PRADESH भोपाल, मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों...