बीजापुर के नक्सल इलाका बासागुड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या…

HomeCHHATTISGARHबीजापुर के नक्सल इलाका बासागुड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या...

Date:

बीजापुर : 07 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में एक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई | हमलावरों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है | शुक्रवार लगभग रात आठ बजे की घटना है | मिली जानकारी के अनुसार बासागुड़ा के तिम्मापुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या हुई है | आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का नाम लक्ष्मी पद्दम है | जिस जगह ये घटना हुई है वो इलाका CPRF कैंप से 1 किलोमीटर की दूरी पर है |

बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने महिला को घर से बाहर निकालकर बेटे के सामने धारदार हथियार से उसकी निर्मम हत्या कर दी | बीच बचाव करने पहुंचे बेटे के साथ भी हमलावरों ने हाथापाई की है | मनोज कौशिक, बासागुड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि, महिला के हत्या की सूचना मिली है | हमारी टीम मौके पर पहुंची है | मामले की जांच की जा रही है | बासागुड़ा का तिम्मापुर नक्सल प्रभावित इलाका है | जिससे महिला की हत्या को नक्सली घटना से जोड़ा जा रहा है | हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है |

इससे पहले गुरुवार को बीजापुर के भैरमगढ़ और नैमेड़ में दो पूर्व सरपंच की हत्या नक्सलियों ने की | नक्सलियों ने पहले दोनों सरपंच का अपहरण किया और फिर हत्या कर शव गांव के पास फेंक दिया | शव के पास नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके | जिनमें नक्सलियों ने भाजपा से जुड़े होने के कारण हत्या करने की बात लिखी |

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अवैध सागौन लकड़ी जब्त; कीमत लगभग 85 हजार रुपए…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हेड लाइंसकोरबा के भूलसीडीह क्षेत्र में रात्रि...

मुख्यमंत्री साय ने किया शिव अभिषेक, 1.11 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण अनुष्ठान में हुए शामिल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हेड लाइंससावन सोमवार और नागपंचमी पर मुख्यमंत्री...

सूरजपुर में बारिश का कहर: सड़कें-पुलिया बहीं, मकान गिरे, बरगा नदी के उफान से कई गांवों का संपर्क टूटा…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ सूरजपुर, छत्तीसगढ़। जिले के दूरस्थ चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र में...