25.6 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

रायपुर में हमाल ने मचाया आतंक: कई घरों में किया हमला, एक की मौत…

HomeChhattisgarhरायपुर में हमाल ने मचाया आतंक: कई घरों में किया हमला, एक...

Date:

रायपुर : 07 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | बता दें कि खरोरा में एक हमाल ने जमक`र आतंक मचाया है, जिसकी वजह से लोग दहशत में आ गए हैं | मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि हमाल ने 15-16 परिवारों पर घरों में घुसकर हमला किया है, जिसकी वजह से एक महिला की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | 

रायपुर, खरोरा में हमाल के आतंक की वजह से कई लोग घायल हुए हैं, जबकि एक महिला की मौत हो गई | स्थानीय लोगों ने हम्माल को पकड़ लिया था, जिसके बाद उसे रस्सी से बांध दिया गया था | सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, हम्माल ने ऐसा क्यों किया इसकी जांच की जा रही है |

बीते दिन राजधानी रायपुर में ही सनसनीखेज डबल मर्डर का मामला सामने आया था | विधानसभा क्षेत्र के आमासिवनी में शराब दुकान के बाहर विवाद के बाद बदमाशों ने दो युवकों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी | मृतकों के नाम रोहित सागर और हरीश साहू बताए जा रहे थे | घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था | जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी |

इसके अलावा कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुकरीचोली में तीन हत्या हुई थी | बता दें कि यहां पर एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी | हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी | इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद दहशत का माहौल था | मरने वालों में जयराम धोबी, उनकी पत्नी सुजाता और उनकी 2 साल की मासूम बेटी शामिल थी |  सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में ले लिया था |

ख़बरें और भी…  

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related