कलेक्टर रोहित व्यास ने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से प्रशिक्षित 14 युवाओ को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

HomeCHHATTISGARHकलेक्टर रोहित व्यास ने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से प्रशिक्षित 14 युवाओ...

Date:

जशपुर आनन्द कुमार गुप्ता (स्वतंत्रत छत्तीसगढ़)

डाटा एंट्री ऑपेरटर का कोर्स किए युवाओं को टाटा इलेक्टॉनिक कंपनी बैंगलोर में टेक्निकल ऑपरेटर के पद पर हुआ है चयन

जशपुरनगर 19 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप युवाओं को उनके रूचि के अनुसार उनके मनपंसद ट्रेड में प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ा जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में जशपुर जिले में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से प्रशिक्षित 14 डाटा एंट्री ऑपेरटर का प्लेसमेंट टाटा इलेक्ट्रानिक कंपनी बैंगलोर में टेक्निकल ऑपरेटर के पद पर हुआ है। इन्हें प्रति माह 19 हजार की वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी दी जाएगी।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज अपने कक्ष में चयनित डाटा एंट्री ऑपेरटर को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। टेक्निकल ऑपरेटर पद पर चयनित हुए अभ्यर्थियों में अनिश नागेश, अविनाश बरवा, एंजेल बरवा,अंजली एकानी,राहुल राम,ललिता कुमारी, राजेन्द्र राम, प्रमिता तिर्की, मोनिका खैरवार, निकिता, राजेश, कमिला कुजूर, शशि भगत और रूपा यादव शामिल हैं। कलेक्टर सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कौशल विकास विभाग के सहायक संचालक प्रकाश यादव भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

CG Crime News: आदतन बदमाश पर बड़ी कार्रवाई, रायपुर समेत 6 जिलों से 2 महीने के लिए जिला बदर…

रायपुर, छत्तीसगढ़ राजधानी में लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आदतन...