संकल्प की तीन शिक्षिकाओं को मिला छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान

HomeCHHATTISGARHसंकल्प की तीन शिक्षिकाओं को मिला छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान

Date:

आनन्द कुमार गुप्ता स्वतंत्रत छत्तीसगढ़ जशपुर

जशपुर छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान समारोह छत्तीसगढ़ राज्य का एक प्रतिष्ठित सम्मान है, जिसमें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है। इस सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य राज्य की सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक उन्नति में योगदान देने वाले व्यक्तियों को पहचानना और उनके प्रयासों को सराहना देना है।

इस तरह के सम्मान समारोहों का आयोजन राज्य में प्रेरणा का संचार करता है, जिससे युवा पीढ़ी भी समाज सेवा, शिक्षा और उन्नति की दिशा में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होती है।

छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान समारोह का आयोजन मुख्य रूप से उन व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए किया जाता है, जिन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास, संस्कृति और पहचान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस सम्मान समारोह का उद्देश्य केवल व्यक्तियों का सम्मान करना ही नहीं है, बल्कि उनके कार्यों और योगदान को समाज के सामने प्रस्तुत करना भी है ताकि अन्य लोग भी प्रेरित हो सकें।

सम्मान समारोह में विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाते हैं, जिनमें साहित्य, कला, संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा, कृषि, खेल और विज्ञान जैसे क्षेत्र शामिल होते हैं। संकल्प शिक्षण संस्थान किसी परिचय का मोहताज नहीं है इस संस्था में काम करने वाली शिक्षिकाओं में से ज्योति श्रीवास्तव, ममता सिन्हा और सीमा गुप्ता को इस पुरस्कार से नवाजा गया।

ज्योति श्रीवास्तव को यह पुरस्कार शिक्षा में , ममता सिन्हा को साहित्य एवं शिक्षा में और सीमा गुप्ता को शिक्षा एवं समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह तीनों ही शिक्षिकाएं अपने-अपने क्षेत्र में शुरुआत से ही बेहतर प्रदर्शन करती आ रही हैं इन्हें यह पुरस्कार मिलने पर संस्था के प्राचार्य विनोद गुप्ता एवं यशस्वी जशपुर के संजीव शर्मा , अवनीश पांडेय संकल्प के अश्विनी सिंह , दिलीप सिंह , प्रभात मिश्रा , दीपक ग्वाला, राजेंद्र प्रेमी , शांति कुजुर , मनीषा भगत द्वारा बधाई दी गई एवं खुशी जाहिर की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...