शिक्षक पढ़ाना छोड़कर नेटवर्क मार्केटिंग और निजी कंपनियों के प्रचार में जुटे…

HomeCHHATTISGARHशिक्षक पढ़ाना छोड़कर नेटवर्क मार्केटिंग और निजी कंपनियों के प्रचार में जुटे...

Date:

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : 08 नवंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में शिक्षा जगत में एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। यहां कई शिक्षक पढ़ाई-लिखाई छोड़कर नेटवर्क मार्केटिंग और निजी कंपनियों के प्रचार में जुट गए हैं। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए ये शिक्षक अपना लाभ कमाने के लिए निजी कंपनियों से जुड़कर उनकी मार्केटिंग कर रहे हैं। इसके चलते शिक्षा विभाग ने सख्ती बरतते हुए ऐसे शिक्षकों की जानकारी इकट्ठा कर उन पर कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कदम से जिले में निजी कंपनियों से जुड़े शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।


सारंगढ़ जिले के कई स्कूलों में शिक्षक अध्ययन-अध्यापन से हटकर नेटवर्क मार्केटिंग में बच्चों को भी शामिल करने का प्रयास कर रहे हैं। शिक्षा विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खासकर ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में लगभग 40 शिक्षकों के नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़े होने की सूचना मिली है। 

इन शिक्षकों को विद्यालयों में कम और निजी कंपनियों का प्रचार करते अधिक देखा जा रहा है। इनकी शिकायतें काफी समय से मिल रही थीं, जिसके बाद अब शिक्षा विभाग हरकत में आया है। इधर मामले में जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि कुछ शिक्षक नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त हैं। और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। विभाग ने ऐसे शिक्षकों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई जल्द ही की जाएगी।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रुद्री बांध में शुरू हुई कयाकिंग अकादमी, धमतरी में जल पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया आयाम…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ धमतरी, छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धमतरी...

दुरंतो एक्सप्रेस से 1.242 किलो विदेशी सोना जब्त, कीमत करीब 2 करोड़; दो तस्कर गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा...