रायपुर दक्षिण सीट पर भाजपा के अपने अपने दावे…

HomeCHHATTISGARHरायपुर दक्षिण सीट पर भाजपा के अपने अपने दावे...

Date:

रायपुर : 16 अक्टूबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

केन्द्रीय चुनाव आयोग ने मंगलवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है | जिस सीट के लिए आगामी 13 नवम्बर 2024 को मतदान होना है | जो कि भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के सांसद चुने जाने के बाद खाले है | उपचुनाव की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री अरुण साव और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सी एम टी एस सिंगदेव के बयान सामने आया है | जिन्होंने इस सीट पर अपनी अपनी पार्टी के जीतने का दावा पेश किया है |

उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट में उप-चुनावों की तारीखों का एलान हो गया है | इस सीट पर विगत आठ चुनावों में भाजपा के नेता बृजमोहन अग्रवाल ही प्रतिनिधत्व करते आये हैं | वैसे भी बृजमोहन अग्रवाल जी का दक्षिण के प्रत्येक घर से व्यक्तिगत सम्बन्ध रहा है | जिसके कारण भाजपा विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये जनता तक पहुँची है | इसलिए हम उप-चुनाव के लिए पूरे तरीके से तैयार हैं | पिछले चुनावों की तरह जनता इस बार भी हमें आशीर्वाद देंगी |

अरुण साव ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुवे कहा कि विगत पांच सालों में विकास पूरी तरह से ठप्प रहा | परन्तु भाजपा की डबल इंजन सरकार में अनेक लाभकारी योजनाओं का लाभ घर घर पहुँच रहा है | शहरों के विकास में तेजी भी आ रही है | इस प्रकार मोदी जी की एक एक गारंटी भी पूरी करते आ रही है | जिसके कारण दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की जनता हमें जरूर आशीर्वाद देगी | चूँकि भाजपा कार्यकर्त्ता आधारित पार्टी है | केंद्र का नेतृत्व जिस कार्यकर्ता को निर्धारित करेगा , हमारी पूरी पार्टी उसे जिताने का प्रयास करेगी |

वही टी एस सिंगदेव ने साय सरकार के मददेनजर कहा कि जनता समझदार है | भाजपा सरकार के कामकाज से जनता की नाराजगी बढी है | उन्होंने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल के प्रत्याशी न होने का फायदा कांग्रेस को जरूर मिलेगा | समय के साथ भाजपा के जीत का अंतर कम होता जा रहा है | और दावे के साथ कहा कि पिछले चुनावों में भाजपा सिर्फ तीन सीटें जीती थी ,वही कई राज्यों में जिस पार्टी की सरकार है उसके विपरीत परिणाम भी आये हैं |

ख़बरें और भी .. बने रहिये स्वतंत्र छत्तीसगढ़ के साथ …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता की पुण्यतिथि पर किया नमन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की...

IGKV में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया, अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर हुई चर्चा…

रायपुर, छत्तीसगढ़ हेड लाइंस: आईजीकेवी में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस 2026...