वायुसेना में चुनाव, गोल्ड मेडलिस्ट रहीं,एक लाख लड़कियों को पछाड़कर अमेरिकी आर्मी में सिलेक्ट हुईं धृति…

HomeCHHATTISGARHवायुसेना में चुनाव, गोल्ड मेडलिस्ट रहीं,एक लाख लड़कियों को पछाड़कर अमेरिकी आर्मी...

Date:

रायपुर : 12 अगस्त 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ के रायपुर की धृति गुप्ता एक लाख लड़कियों को पछाड़कर अमेरिका की आर्मी में सिलेक्ट हुई हैं। सैन्य अधिकारी बनने की उनकी ट्रेनिंग से लेकर पढ़ाई का पूरा खर्च अमेरिका की सेना ही उठा रही है। इससे पहले 12वीं पास करते ही उन्हें वायुसेना में चुना गया था। उन्हें 2 लाख डॉलर (1.67 करोड़ रुपए) की स्कॉलरशिप भी मिली। इसके एक महीने बाद ही वे अमेरिका की आर्मी में चुन ली गईं। उन्हें 2.80 लाख डॉलर (2.34 करोड़ रु.) की स्कॉलरशिप मिली और येल यूनिवर्सिटी में दाखिला भी। अमेरिका में स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद ही उन्होंने वहां एनसीसी और फिर कैडेट कोर ग्रुप जॉइन किया।

वहां उनकी 3 साल ट्रेनिंग हुई, जिसमें उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया। वे अपने ग्रुप की बेस्ट शूटर भी रहीं। धृति अभी जूनियर रिजर्व ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉर्प्स (जेआरओटीसी) हैं। 3 साल की पढ़ाई के बाद वे जेआरओ (जूनियर रिसर्च ऑफिसर) हो जाएंगी। 5 साल पढ़ाई पूरी करने के बाद वे वहीं लेफ्टिनेंट बन जाएंगी। धृति की मां वर्षा ने बताया कि आर्मी भर्ती की परीक्षा में 7 लाख से ज्यादा प्रतिभागी थे। धृति अकेली लड़की है, जिसे पहले अमेरिकी वायुसेना और बाद में आर्मी से ऑफर आया।

दादा-दादी 70 की उम्र में कर रहे एमए की पढ़ाई…

धृति के दादा रमेश (70) और दादी शोभा (69) एमए की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने एमए इतिहास (प्रीवियस) पास कर लिया है। दादा वकील और हैंडराइटिंग एक्सपर्ट हैं। दादी गरीब बच्चों के लिए विद्या निकेतन स्कूल चलाती हैं।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...