राजधानी समेत छत्तीसगढ़ के चार संभागों में बारिश के आसार,रायपुर-बिलासपुर में पारा 7 डिग्री गिरा; अगले 24 घंटे में 2-3 डिग्री और गिरेगा टेंपरेचर…

HomeCHHATTISGARHRAIPURराजधानी समेत छत्तीसगढ़ के चार संभागों में बारिश के आसार,रायपुर-बिलासपुर में पारा...

Date:

रायपुर :

समुद्र से आ रही नमी और सिस्टम होने के कारण छत्तीसगढ़ में मौसम बदला हुआ है। शुक्रवार को रायपुर और बिलासपुर में दिन का तापमान औसत से 7 डिग्री कम रहा । इसके अलावा बाकी जिलों में भी तापमान 33 से 36 डिग्री के बीच रहा। रायपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। राजधानी रायपुर के अलावा दूसरे जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। आज सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और बस्तर संभाग के एक-दो जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया।

इसलिए बदला मौसम
मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि एक सिस्टम दक्षिण छत्तीसगढ़ और उसकी सीमा से तमिलनाडु के उत्तरी क्षेत्र तक समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। जिसके कारण बस्तर संभाग के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में भी असर देखने को मिल रहा है।

समुद्र से आ रही नमी के कारण प्रदेश में बादल गरजने और अंधड़ के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। कई जिलों में सूबह से बादल छाए हुए हैं । जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल रही है और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।

आज इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक आज बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर जिले में के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सरगुजा ,जशपुर, रायगढ़, गरियाबंद और धमतरी जिले में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।

रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से 7 डिग्री से कम

रायपुर में बादल छाए रहने के कारण शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री दर्ज किया गया। बीती रात रायपुर के कुछ इलाकों में हल्की बूदांबांदी भी हुई है।

बिलासपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 7 डिग्री कम था, रात का तापमान 28.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 1.5 डिग्री ज्यादा रहा।

बस्तर संभाग में 20 मई तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक बस्तर संभाग के जिलों में 18, 19 और 20 मई को यानी तीन दिन हल्की बारिश के आसार हैं। गुरुवार को जगदलपुर में 34.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

शहरों में ऐसा रहा तापमान

शहरअधिकतम तापमानसामान्य से अंतर
रायपुर35 ℃-7
रायपुर (माना)34.7 ℃-7
बिलासपुर36 ℃-7
अंबिकापुर37.6 ℃-2
जगदलपुर33.8 ℃-4
राजनांदगांव36 ℃-3

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास, विशेष अदालत का बड़ा फैसला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20...

रायपुर के बड़े कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा जांच: फायर सेफ्टी और वेंटिलेशन में मिली खामियां, नोटिस जारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों की...