HomeCHHATTISGARHकांग्रेस की सभा में शामिल होने रायपुर जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से...

Date:

कांग्रेस की सभा में शामिल होने रायपुर जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त,16 घायल…

दुर्ग : 26 फरवरी 2023

 कांग्रेस की आम सभा में शामिल होने रायपुर जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भरी बस दोपहर लगभग 1 बजे जीई रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई । हादसे में बस में सवार बहुत से कार्यकर्ताओं को चोट आई है, जिन्हें उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया । जानकारी के अनुसार, पुरानी भिलाई थाना क्षेत्रान्तर्गत जीई रोड पर रायपुर जाते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भरी बस क्रमांक सीजी 07 एलवाई 9700 के चालक ने सामने चल रही बस को ठोकर मार दी । बस में करीबन 40 सवार थे, जिनमें से 15-16 लोगों को चोट आई है, जिनका इलाज सनशाइन अस्पताल में किया जा रहा है । सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है ।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बस्तर में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 75 पेटी मध्यप्रदेश की शराब जब्त; आरोपी जेल भेजा गया…

मुख्य सुर्खियां कोड़ेनार पुलिस की ग्राम मावलीभाटा के जहाजभाटा पारा...

विजयादशमी पर जीत का तोहफा देने उतरेगी टीम इंडिया, रायपुर में आज भारत-जिम्बाब्वे का आखिरी टी20 मुकाबला…

मुख्य सुर्खियां रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम...