आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी…

HomeCHHATTISGARHRAIPURआगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी...

Date:

रायपुर: 08 मार्च 2024

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है | कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की 7 मार्च को हुई बैठक में कई बड़े नाम तय हो गए थे | कांग्रेस ने आज शुक्रवार (8 मार्च) को पहली कैंडिडेट लिस्ट जारी कर इस पर मुहर लगा दी है | कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को केरल की वायनाड लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया है |

कांग्रेस की पहली सूची में 39 नाम सामने आए हैं, इसमें छत्तीसगढ़ से 6 , कर्नाटक से सात, केरल से 16, लक्षदीप से 01 , मेघायल से 02 , नगालैंड से 01 , सिक्किम से 01 , तेलंगाना से 04 और त्रिपुरा से 01 उम्मीदवार उतार गया है | इसमें वायनाड से राहुल गांधी, तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर, अलप्पुझा से केसी वेणुगोपाल, राजनांदगांव से भूपेश बघेल, मेघालय से विंसेंट पाला और त्रिपुरा वेस्ट से आशीष साहा का नाम सामने आया है | 39 उम्मीदवारों वाली कांग्रेस की इस पहली सूची में 15 उम्मीदवार सामान्य कैटेगरी से हैं, जबकि 24 उम्मीदवार पिछड़े, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज से हैं |

कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में और किसे मिली जगह?

कांग्रेस ने पहली सूची में छत्तीसगढ़ से और भी उम्मीदवार उतारे हैं | इनमें जांजगीर से शिव डहरिया, कोरबा से ज्योत्सना महंत, दुर्ग से राजेंद्र साहू, रायपुर से विकास उपाध्याय और महासमुंद से ताम्रध्वज साहू को उम्मीदवार बनाया गया है |

Congress Candidates List 2024: कांग्रेस ने जारी की पहली कैंडिडेट लिस्ट, राहुल गांधी का वायनाड से नाम फाइनल, सामने आए ये बड़े नाम

केरल में कांग्रेस ने किसे दिया टिकट?

केरल के कासरगोड से राजमोहन उन्निथन, कन्नूर से के सुधाकरन, वडाकारा से शाफी परमबिल, वायनाड से राहुल गांधी, कोझिकोड से एमके राघवन, पलक्कड़ से वीके श्रीकंदन, अलाथुर-एसी से राम्या हरिदास, त्रिशूर से के मुरलीधरन, चलाकुडी से बेनी बेहानन, एर्नाकुलम से हिबी ईडेन, इडुक्की से डीन कुरियाकोस, अलप्पुझा से केसी वेणुगोपाल, मावेलिक्करा-एसी से कोडिकुनील सुरेश, पथानामथिट्टा से एंटो एंटनी, अत्तिंगल से अदूर प्रकाश और तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर को उम्मीदवार बनाया गया है |

ख़बरें और भी…हमारे व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।👇

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...