पॉलिटेक्निक कॉलेज में सात दिवसीय विशेष शिविर का किया गया शुभारंभ…

HomeCHHATTISGARHपॉलिटेक्निक कॉलेज में सात दिवसीय विशेष शिविर का किया गया शुभारंभ...

Date:

बलरामपुर : शासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्य डॉ. एस.पी. मिश्रा के मार्गदर्शन में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत आरागाही के सरपंच श्री शंभू मिंज तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आरागाही के प्रधान पाठक प्रहलाद सोनी अतिथि के रूप में सम्मिलित हुये।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों को पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि सरपंच श्री शंभू मिंज द्वारा मां सरस्वती की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया तथा स्वयं सेवकों द्वारा सरस्वती वंदन किया गया। सरपंच श्री शंभू मिंज द्वारा स्वयं सेवकों को गांव में श्रम दान कर समाज सेवा हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस सात दिवसीय विशेष शिविर का विषय नशामुक्त समाज के लिए युवा है। संस्था के कार्यक्रम अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का उद्देश्य समाज सेवा के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास को बताते हुये शिविर में किये जाने वाले विभिन्न प्रकार की गतिविधियों एवं उनकी रूपरेखा की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में संस्था के स्वयंसेवक, व्याख्याता गण, कर्मचारी, ग्रामीण तथा माध्यमिक शाला के विद्यार्थी भी सम्मिलित हुये।

ख़बरें और भी,

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...