भाजपा कार्यकर्ता पर हमला कर दिल्ली भागने की फिराक में था आप नेता,रायपुर एयरपोर्ट में पुलिस ने दबोचा: खरसिया गोलीकांड …

HomeCHHATTISGARHRAIPURभाजपा कार्यकर्ता पर हमला कर दिल्ली भागने की फिराक में था आप...

Date:

रायपुर: रायगढ़ जिले के खरसिया में भाजपा कार्यकर्ता पर आप नेता द्वारा गोली चलाने की खबर जंगल मे आग की तरह प्रदेश में फैली। आप नेता अमर अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ता गोपाल गिरी पर पीछे से गोली चलाई थी। कंधे के नीचे गोली लगने से तत्काल  घायल गोपाल गिरी को खरसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। आरोपी आप नेता की तलाश पुलिस कर रही थी। आखिरकार रायपुर एयरपोर्ट से रायगढ़ पुलिस और रायपुर क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने पकड़ा। 

पुलिस के मुताबिक संजय नगर खरसिया में आपसी विवाद को लेकर आरोपी आम आदमी पार्टी नेता अमर अग्रवाल ने एयर गन से संजय नगर निवासी गोपालगिरी पर हमला किया था। घायल भाजपा कार्यकर्ता की स्थिति को देखते हुए रायगढ़ रिफर किया गया था। अभी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। मामले में धारा 294,307,506 IPC, 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी दिल्ली भागने का प्लान बना रहा था। इस पर रायगढ़ पुलिस और रायपुर क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने आरोपी को रायपुर एयरपोर्ट से गिरफ़्तार किया।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

31 अगस्त को आएगा झीरम घाटी हमले का फैसला, तीन दिन चली अंतिम बहस के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा निर्णय…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले...

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता की पुण्यतिथि पर किया नमन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की...

IGKV में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया, अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर हुई चर्चा…

रायपुर, छत्तीसगढ़ हेड लाइंस: आईजीकेवी में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस 2026...