मुख्यमंत्री श्री साय आज 02 मार्च को जशपुर जिले के दौरे पर…

HomeCHHATTISGARHRAIPURमुख्यमंत्री श्री साय आज 02 मार्च को जशपुर जिले के दौरे पर...

Date:

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 2 मार्च को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय सवेरे 10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर पूर्वान्ह 11.15 बजे जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम तामामुंडा पहुंचेंगे। श्री साय वहां गिरी गोवर्धन पर्वत में सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप का लोकार्पण करेंगे और आम सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम तामामुंडा से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12.45 बजे जशपुर पहुंचेंगे और वहां से 1.45 बजे मनोरा विकासखण्ड के ग्राम डांडटोली पहुंचेंगे। वे वहां शहीद वीर बुद्ध भगत जयंती समारोह में शामिल होने के बाद हेलीकॉप्टर द्वारा अपरांह 3.25 बजे तपकरा पहुंचेंगे। श्री साय वहां लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आम सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री तपकरा से कार द्वारा शाम 7 बजे जशपुर पहुंचेंगे और वहां 7.30 बजे स्वर्गीय शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री साय कार्यक्रम के बाद रात्रि 8 बजे जशपुर से कार द्वारा रवाना होकर 8.45 बजे ग्राम बगिया पहुंचेंगे। वे ग्राम बगिया में रात्रि विश्राम करेंगे।

ख़बरें और भी….

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...