मुख्यमंत्री साय के सलाहकार बने पंकज झा,इनको विशेष सचिव स्तर की सुविधाएं मिलेंगी …

HomeCHHATTISGARHRAIPURमुख्यमंत्री साय के सलाहकार बने पंकज झा,इनको विशेष सचिव स्तर की...

Date:

रायपुर : 06 फरवरी 2024…

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मीडिया सलाहकार मिल गए हैं। भाजपा नेता पंकज झा को मुख्यमंत्री का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री की टीम में ये पहली सियासी नियुक्ति है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। झा को विशेष सचिव स्तर की सुविधाएं दी जाएंगी। पंकज झा भाजपा के मुखपत्र दीपकमल का प्रकाशन देखा करते थे। इसके अलावा रमन सिंह सरकार के वक्त उन्हें मुख्यमंत्री के प्रचार अभियान, राष्ट्रीय नेताओं के लिए राजनीति कंटेंट तैयार करने। डेटा में रिसर्च, तथ्यों मुद्दों को तैयार करना, राजनीतिक एजेंडा बनाने जैसी जिम्मेदारियां दी जाती रही हैं। माना जा रहा है कि भाजपा के कुछ अन्य चेहरों को भी मुख्यमंत्री का अन्य फील्ड जैसे कृषि, संस्कृति, राजनीतिक मामलों में सलाहकार नियुक्त किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय की टीम में नेताओं और अधिकारियों का बैलेंस देखने को मिलेगा। इस वक्त सी.एम. सचिवालय के सचिव IPS राहुल भगत हैं। छत्तीसगढ़ के आई.ए.एस. अधिकारी बसवराजू एस. को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सचिव बनाया गया था। हाल ही में इसका आदेश जारी हुआ था। उन्हें सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण विभाग और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। इससे पहले दिसंबर के महीने में नई सरकार ने पहला आदेश जारी करते हुए पी दयानंद को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया था। राजू के भी सचिव बनाए जाने के बाद मुख्यमंत्री के दो सचिव हो चुके हैं। भगत सचिवालय के सचिव हैं |

ख़बरें और भी ,देखते रहिये www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोलबाजार में बच्ची के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन पार, CCTV में कैद हुई महिला…

रायपुर / छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु रायपुर के गोलबाजार में चेन...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजनांदगांव दौरे पर, प्रगतिशील किसान सम्मेलन में करेंगे शिरकत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजनांदगांव...