राम-जानकी चरण पादुकाएं रायपुर पहुंची , छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाएगी पादुकाएं…

HomeCHHATTISGARHRAIPURराम-जानकी चरण पादुकाएं रायपुर पहुंची , छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाएगी पादुकाएं...

Date:

रायपुर : देश के अलग-अलग राज्यों से होती हुई राम-जानकी चरण पादुका रायपुर पहुंची। जिले के मुरा गांव में राम राज्य युवा यात्रा में हर उम्र के लोग शामिल हुए। पूर्व प्रिंसिपल सेक्रेटरी और भाजपा नेता गणेश शंकर मिश्रा ने अपनी पत्नी के साथ श्रीराम जानकी की चरण पादुका सिर पर उठाकर पूरे गांव का भ्रमण किया। घर-घर में इन चरण पादुकाओं की पूजा हुई। ये पादुकाएं छत्तीसगढ़ से अन्य प्रदेशों में होती हुई अयोध्या ले जाई जाएंगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं.लखन लाल मिश्र के गांव मूरा में बुजुर्गों से लेकर युवाओं ने इस यात्रा में हिस्सा लिया और जय श्री राम के नारे लगाए।

भगवा ध्वज लहराते हुए ये यात्रा निकाली गई। रामधुनी मंडली ने भगवान राम के भजन गाए। गांव के लोगों ने यात्रा में शामिल प्रभारी संतों का भावपूर्ण अभिनंदन किया। स्वस्ति वाचन भी किया गया। यात्रा में गणेश शंकर िमश्रा की धर्मपत्नी डॉ प्रीति मिश्रा मौजूद रहीं। कार्यक्रम में पीयूष मिश्रा, डॉ गीतिका, सौरभ विश्वनाथ मिश्रा मौजूद रहे।

यात्रा भ्रमण के दौरान गांव के लोगों को अयोध्या धाम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण दिया गया। गणेश शंकर मिश्रा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्वपटल पर प्रथम पंक्ति में स्थापित किया है। अयोध्या धाम में नवनिर्मित विश्व प्रसिद्ध भव्य श्रीराम मंदिर 140 करोड़ देशवासियों के अलावा विदेशों में निवासरत हिंदुओं के सम्मान का प्रतीक है।

ख़बरें और भी …..बने रहिये स्वतंत्र छत्तीसगढ़ के साथ .

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...