मोदी की गारंटी के तहत किसी के बैंक खाते में 50 हजार तो किसी को एक लाख ,किसानों के चेहरे में दौड़ी खुशी की लहर…

HomeCHHATTISGARHRAIPURमोदी की गारंटी के तहत किसी के बैंक खाते में 50 हजार...

Date:

जी.भूषण (संपादक )

छत्तीसगढ़ में किसानों को दो साल के बकाया बोनस का भुगतान कर दिया गया है। बीजेपी ने जैसा कि वादा किया था, कि राज्य में सरकार बनते ही किसानों को बोनस दिया जाएगा। उसी कथन के अनुसार 25 दिसंबर सुशासन दिवस के दिन किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिया गया। बकाया बोनस के पैसे मिलते ही किसानों के चेहरों पर खुशी दौड़ गई।

छत्तीसगढ़ के किसानों को भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पूरी होने से सपनों के साकार होने की आस बनी है। धान का दो साल का बकाया बोनस मिलने से किसान अपनी जरुरतों को पूरा करने में सक्षम तो होंगे ही, साथ में उन्हें आगामी योजना को अमली जामा पहनाने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पूरा होने से किसानों के चेहरे खिल गये हैं। किसान परिवार को अपनी जरुरतें पूरा करने के लिए खाते में बोनस का पैसा है। 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदा जा रहा है।

बोनस की राशि मिलने से किसानों को बड़ी मदद होगी। ट्रेक्टर, ट्राली सहित कृषि उपकरणों के लिए जो ऋण लेते हैं, उसमें ब्याज के रूप में बहुत राशि खर्च हो जाती है। बोनस के रूप में मिली यह अतिरिक्त राशि ऋण चुकाने के काम आयेगी। कांकेर जिले के ग्राम सरंगपाल की वयोवृद्ध महिला किसान 85 वर्षीया भागोबाई को धान के बकाया बोनस के तौर पर 1 लाख 72 हजार 320 रुपए मिले हैं। डीबीटी के रूप में जैसे ही यह राशि उनके खाते में आई, उनके चेहरे पर चमक आ गई।

उन्होंने कहा कि इस पैसे से मैं अपना घर बनवाऊंगी। बोनस की राशि से खेती के काम और ऋण चुकाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने इस आर्थिक सहयोग के लिए सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है। कांकेर जिले के ग्राम बेवरती के किसान जैनुराम नेताम के खाते में 57 हजार 600 रुपए आए। नाथिया नवागांव के किसान भरत लाल मटियारा को 54 हजार 240 रुपए मिले हैं।

ख़बरें और भी ….

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...