रायपुर रेलवे स्टेशन में यात्री संबंधी चोरी मे संलिप्त आरोपी धरपकड़ हेतु गस्त में पकड़ा गया…

HomeCHHATTISGARHRAIPURरायपुर रेलवे स्टेशन में यात्री संबंधी चोरी मे संलिप्त आरोपी धरपकड़ हेतु...

Date:

रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी एम.के.मुखर्जी के नेतृत्व में मंडल टास्क टीम प्रभारी उपनि ए जेड चौधरी, प्र.आ. व्ही.सी.बंजारे, आ.संदीप गिरी के साथ रायपुर रेलवे स्टेशन में यात्री संबंधी चोरी मे संलिप्त आरोपी की धरपकड़ हेतु गस्त एवम चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर 1A दुर्ग छोर, केबिन के पास समय 12.30 बजे एक शातिर चोर को संदिग्ध अवस्था में घेरा बंदी कर पकड़ा गया | पूछ ताछ करने पर अपना नाम पता राजेश वर्मा उर्फ सेठ्ठी पिता स्व. टीका राम वर्मा उम्र 30 वर्ष, साकिन जनता कॉलोनी पानी टंकी के पास , गुढियारी , थाना गुढियारी ,जिला रायपुर (छ ग) का रहने वाला बताया |

उसके पास से एक लेदर का काफ़ी रंग का लैपटॉप बैग जिसके अंदर एक नग HP कंपनी का लैपटॉप मॉडल AX 201NGW , व SN # 8CG041557MH , ग्रे रंग का, लैपटॉप चार्जर और नगदी 47000/ रुपया मिला, कुल कीमती 127000/ रुपया (एक लाख सत्ताइस हजार रुपया) जिसे दिनांक 14/11/23 को रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 06 पर रुकी हुई गाड़ी संख्या 13426 सूरत मालदा टाउन एक्सप्रेस के एसी कोच A/1 के बर्थ नं 07 में सो रही एक महिला यात्री का बैग सहित लैपटॉप व नगदी चोरी करना स्वीकार किया , बैग के अंदर लगभग 150,000/ रुपया नगदी था जिसमे से अपने इलाज, कपड़ा, सामान खरीदने, और जुआ खेलने , खाने पीने में खर्चा करना बताया,आरोपी के पास से बचे रुपया, व संपत्ति बरामद कर उक्त आरोपी को पकड़कर जीआरपी थाना रायपुर को सुपुर्द किया गया |

जीआरपी थाना रायपुर मे उक्त आरोपी के विरुद्ध अपराध ईस्तगासा क्रमांक 18/2023 धारा 41(1+4) सीआरपीसी, 379 आईपीसी दिनांक 16.11.23 का मामला पंजीबद्ध किया गया ।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...