22.4 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

चुनाव को लेकर युवाओं और बुजुर्गों में उत्साह, जाना था सिंगापुर ..मतदान को लेकर जागरूक युवा अंसुमान ने अपनी 94 वर्षिय दादी शांति देवी के साथ किया मतदान…

HomeChhattisgarhचुनाव को लेकर युवाओं और बुजुर्गों में उत्साह, जाना था सिंगापुर ..मतदान...

Date:

आनंद गुप्ता (जशपुर ब्यूरो)

युवा वोटर अंशुमान का जुनून देखिए रहते विदेश में है जशपुर आए थे दिवाली की छुट्टियां मनाने 17 को जाना था वापस लेकिन मतदान तिथि भी 17 हो जाने से अपना प्रोग्राम किया कैंसिल आज अपनी 94 वर्ष की दादी शांति देवी के साथ अपने मताधिकार का उपयोग करने विधानसभा क्षेत्र 12 स्वामी आत्मानंद बूथ क्रमांक 253 मैं पहुंचे और अपना कीमती वोट डालकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने अपने मताधिकार का उपयोग किया ।

अंशुमान वर्तमान में सिंगापुर में एवलुएसर्व (evalueserve) के एशिया पैसिफिक के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं । अंशुमान जशपुर के इन ई एस कॉलेज से वर्ष 2002 में अपनी कॉलेज की पढ़ाई कंप्लीट कर विदेश उच्च अध्ययन के लिये चले गए थे । अंशुमान गुप्ता 2016 में जापान की रहने वाली मियाको निषिमुरा से विवाह बंधन में बंध गए लंबे समय के बाद दिवाली की छुट्टियां मनाने अपने पूरे परिवार के साथ अपने गृह ग्राम जशपुर आए थे और 17 को वापस जाना था लेकिन 17 को ही जशपुर में वोटिंग थी ।

अंशुमान ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्व और वर्तमान में जो काम हुए हैं और जो काम भविष्य मैं होना है जिसके लिए एक अच्छे जनप्रतिनिधि की आवश्यकता पड़ती है और आज मुझे मौका मिला तो मैं अपना सारा प्रोग्राम कैंसिल करके अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्र में आया हूं आज मैं वर्षों बाद अपने मताधिकार का उपयोग कर बहुत उत्साहित महसूस कर रहा हूं और आगे भी यह उम्मीद करुंगा कि सभी युवा साथी बढ़-चढ़ कर इस मतदान के महापर्व में हिस्सा ले और अपना कीमती मत का उपयोग कर एक अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव करें जिससे हमारे क्षेत्र का विकास हो सके ।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related