रायपुर के पद्मावती ज्वेलरी दुकान में साढ़े 7 लाख की चोरी, AC की ग्रिल तोड़कर घुसा था चोर…

HomeCHHATTISGARHRAIPURरायपुर के पद्मावती ज्वेलरी दुकान में साढ़े 7 लाख की चोरी, AC...

Date:

रायपुर के मौदहापारा थाना इलाके से महज 500 मीटर की दूरी पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी हुई है। आरोपी दुकान के गल्ले में रखे 5 लाख रुपए कैश, करीब ढाई लाख की ज्वेलरी और बाकी सामान चोरी कर ले गए। यह वारदात 10 नवंबर की रात को हुई है। जयस्तंभ चौक स्थित जयराम कॉम्प्लेक्स में पद्मावती ज्वेलरी नाम से आर्टिफिशियल ज्वेलरी की शॉप है। जहां चोर एयर कंडीशनर की ग्रिल तोड़कर खिड़की के सहारे दुकान के अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

शातिर चोर ने दुकान के बाजू सकरी गली से एंट्री की :

बताया जा रहा है कि चोर दुकान के बाजू में स्थित सकरी गली से अंदर घुसा था। ये गली ड्रेनेज सिस्टम की सफाई के लिए बनाई गई है। पुलिस को शक है कि चोर ने इस रास्ते से घुसने के लिए पहले रेकी भी की होगी। क्योंकि आरोपी को दुकान में विंडो AC और ग्रिल होने की जानकारी पहले से थी। चोर मुंह में कपड़ा बांधकर पहुंचा था। उसे शटर के ताले तोड़ने की भी जरूरत नहीं हुई। हालांकि इस मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर चोर की तलाश में जुट गई है। पुलिस को शक है कि चोर ने इस रास्ते से घुसने के लिए पहले रेकी की थी।

5 लाख कैश समेत साढ़े 7 लाख का सामान पार :

दुकान संचालक भावेश जैन ने थाने में शिकायत में बताया कि वो शंकर नगर में किराए के मकान पर रहता है। उसकी जयस्तंभ चौक स्थित जयराम कॉम्प्लेक्स में पद्मावती ज्वेलरी नाम की आर्टिफिशियल ज्वेलरी की शॉप है। हर दिन की तरह वो शनिवार रात करीब सवा 9 बजे दुकान बंद कर घर चला गया। अगले दिन रविवार सुबह 11 बजे के करीब दुकान आया, तो अंदर सामान पूरी तरह बिखरा हुआ था।​​​​​​​ गल्ले का ताला भी टूटा मिला जिसमें उसने करीब 5 लाख रुपए कैश रखे थे। इसके अलावा डेढ़ लाख रुपए के करीब 150 नग हार, इयररिंग और बेंगल जैसे कई प्रोडक्ट भी दुकान से गायब थे। जिसकी कुल कीमत साढ़े 7 लाख रुपए है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...