HomeNARAYANPURरामकृष्ण मिशन, नारायणपुर से कु. हृषिता ध्रुव का तबला वादन में राष्ट्रीय...

Date:

रामकृष्ण मिशन, नारायणपुर से कु. हृषिता ध्रुव का तबला वादन में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़: 9993454909

सुनील सिंह राठौर:नारायणपुर

राष्ट्रीय स्तर के कला उत्सव के लिए दस विधाओं में राज्य के समस्त जिलों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का चयन हुआ है जिसमें नारायणपुर जिले से रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ के कक्षा 11वीं की बालिका कु. हृषिता ध्रुव का चयन तबला वादन में हुआ है। अब राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता कहां पर होना उसका निर्धारण अभी नही हुआ है। बता दें कि राज्यस्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ नारायणपुर के 10 बच्चों का चयन जिला स्तर पर हुआ था और उनमें से एक बालिका कु हृषिता का चयन अब राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। कु. हृषिता पढ़ाई में भी बहुत होनहार है और डांस ड्रामा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करती है।

पिछले साल लोक संगीत में रामकृष्ण मिशन के एक बालक उपेंद्र गोटा का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ था और छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से भुवनेश्वर में राष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शन में छात्र उपेंद्र शामिल हुआ था।
कु. हृषिता को आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानन्द महाराज, प्राचार्य स्वामी कृष्णमृतानन्द महाराज एवं सभी साधु वृंद महाराज लोग सहित विद्यापीठ के शिक्षकों ने आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी है। सचिव महाराज ने कु हृषिता के तबला शिक्षिका श्रीमती सिरगो उसेण्डी को भी बधाई और शुभकामनाएं दी। प्राचार्य कृष्णमृतानंद ने बालिका के बारे में बताते हुए कहा कि कु. हृषिता जैसी होनहार बालिकाओं पे हमें गर्व है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अबूझमाड़ में बाढ़ का कहर: 16 घर ढहे, मवेशी बहे, ग्रामीण बेघर…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हेड लाइंस• नारायणपुर के अबूझमाड़ में बाढ़ से...

नारायणपुर में सुरक्षा और नक्सल विरोधी रणनीति पर मंथन, यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड की अहम बैठक संपन्न…

संवाददाता/ नारायणपुर, छत्तीसगढ़ बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर...