भूकंप से नेपाल की बर्बादी में लगे सिर्फ 48 मिनट , लोगों को 2015 की आई याद, भूकंप से हुई थी 8000 लोगों की मौत …

HomeCHHATTISGARHRAIPURभूकंप से नेपाल की बर्बादी में लगे सिर्फ 48 मिनट , लोगों...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ : 9993454909

नेपाल में शुक्रवार की रात को आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है | अब तक 120 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सैकड़ों घर तबाह हो गए हैं | वहां के प्रधान मंत्री कमल दहल सबसे ज्यादा नुकसान वाला क्षेत्र जाजरकोट का दौरा करेंगे | आपको बता दें कि दरअसल रत को कोहराम मचाये भूकंप का केंद्र भी यहीं था और लगभग 92 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है |

नेपाल में एक बार फिर फिर भूकंप की वजह से भारी तबाही मची है और अब तक 129 लोगों की मौत हो चुकी है 48 मिनट के भीतकर वहां भूकंप के चार तीव्र झटकों ने नेपाल को एक बार फिर बर्बादी की राह पर धकेल दिया | सड़कों में दरारे आ गईं और कई मकान जमींदोज हो गए | ज्यादातर लोग उस वक्त सोये हुए थे इसलिए जान माल की ज्यादा क्षति हुई | लोगों को नेपाल में साल 2015 में आए भीषण भूकंप की याद आ गई |

दरअसल शुक्रवार की रात नेपाल में 11:47 मिनट 12:08, 12:29 और 12:35 मिनट पर 6.4, 4.8, 4.2 और 4.3 (क्रमश:) तीव्रता के 4 भूकंप आए | भूकंप से हुए नकुसान का जायजा लेने के लिए जाजरकोट इलाके में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल मेडिकल टीम के साथ इलाके में जा रहे हैं |

इसको लेकर प्रधानमंत्री के प्रेस सलाहकार गोविंद आचार्य ने बताया कि दवाओं और हेलीकॉप्टर के साथ एक स्वास्थ्य टीम को तैयार किया गया है लेकिन मौसम खराब होने की वजह से उस क्षेत्र में जाने में कुछ देरी हुई है | नेपाल में आए इस विनाशकारी भूकंप का केंद्र जाजरकोट के रमीडांडा में था इसलिए इस इलाके में ही सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है |  

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिजली बिल गड़बड़ी पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 2700 मामलों की जानकारी मिलने का दावा…

रायपुर / छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने...