28.1 C
Raipur
Saturday, May 9, 2026

नजूल भूमि में कब्जाधारियों के व्यवस्थापन के लिए भूमि स्वामी हक देने हेतु नियमानुसार करें कार्यवाही-कलेक्टर

HomeChhattisgarhनजूल भूमि में कब्जाधारियों के व्यवस्थापन के लिए भूमि स्वामी हक देने...

Date:

बलरामपुर  : नजूल भूमि में कब्जाधारियों के व्यवस्थापन के लिए भूमि स्वामी हक देने हेतु नियमानुसार करें कार्यवाही-कलेक्टर

बलरामपुर 17 फरवरी 2023
राज्य शासन ने नगरीय क्षेत्रों में अतिक्रमित भूमि के व्यवस्थापन, शासकीय भूमि के आबंटन एवं वार्षिक भू-भाटक के वसूली व स्थायी नजूल पट्टों का भूमिस्वामी हक प्राप्त करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। न्यायालय कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा बलरामपुर, राजपुर एवं वाड्रफनगर के नगरीय क्षेत्र की शासकीय भूमि को नजूल घोषित किया गया है। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. द्वारा नगरीय क्षेत्र में कब्जाधारियों के भूमि व्यवस्थापन, भूमि आबंटन रियायती स्थायी पट्टों के भूमिस्वामी हक, गैर रियायती स्थायी पटटों के भूमिस्वामी हक, पट्टा धृति, परिवर्तित भूमि के वार्षिक भू-भाटक वसूली एवं छूट के विषय में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। 
      भू-अभिलेख नजूल शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरीय क्षेत्र बलरामपुर में 47.99 एकड़, वाड्रफनगर में 41.22 एकड़ तथा राजपुर में 130.72 एकड़ शासकीय भूमि को नजूल घोषित किया गया है। उक्त भूमि के कब्जाधारियों द्वारा शासकीय नजूल भूमि के लिए व्यवस्थापन के समय किसी व्यक्ति द्वारा भूमि स्वामी हक प्राप्त करने के लिए भूमि आबंटन के समय बाजार मूल्य के 150 प्रतिशत के बराबर प्रब्याजी तथा भूमिस्वामी हक की प्राप्ति हेतु बाजार मूल्य का 2 प्रतिशत के समतुल्य राशि अर्थात् प्रचलित गाईड लाईन दर पर बाजार मूल्य का 152 प्रतिशत राशि शासन को भुगतान करना होगा। उक्त नगरीय निकाय में राजस्व भूमि को नजूल घोषित किये जाने पश्चात् नगरीय क्षेत्र की नजूल भूमि के साथ ही साथ अन्य भूमियों के बाजार दर में वृद्धि होगी, साथ ही कब्जाधारियों को भूमि स्वामी हक प्राप्त होने से उक्त भूमि स्वामी को विक्रय बैंक ऋण लाभ इत्यादि प्राप्त हो सकेगा। कलेक्टर ने नगरीय निकायों में निवासरत नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपनी पात्रता अनुसार शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ लें।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर राम सिंह अग्रवाल सम्मानित, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मान…

कोरबा/ छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:रायपुर में आयोजित समारोह में मिला सम्मानशिक्षा मंत्री...