आज सप्तमी तिथि पर मध्य रात्रि 12 बजे से माँ महामाया मन्दिर में होगी महानिशा पूजन…

HomeCHHATTISGARHRAIPURआज सप्तमी तिथि पर मध्य रात्रि 12 बजे से माँ महामाया मन्दिर...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

हरिमोहन तिवारी रायपुर

राजधानी रायपुर के प्राचीन सिद्धपीठ माँ महामाया देवी मंदिर में होने वाले प्राचीन पूजन पद्धति के अनुसार आज शनिवार को सप्तमी तिथि वाली रात्रि में 12 बजे से महानिशा पूजन आरंभ होगी। आवाहित देवताओं के पूजन पश्चात राजोपचार पूजन पद्धति अनुसार माता जी की पूजन कर श्री दुर्गा सप्तशती पाठ से पंचामृत की अखंड धारा से अभिषेक कर भगवती महामाया – समलेश्वरी देवी का सिंगार किया जायेगा। पूरे रात भर पूजन के बाद अष्टमी तिथि वाले दिन ब्रह्ममुहूर्त में सुबह 4 बजे आरती पुष्पांजलि स्तुति के साथ यह पूजन सम्पन्न होगा।

हवन -पूर्णाहुति

अष्टमी तिथि में कल रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं द्वारा अठवाही चढ़ाना आरम्भ होगा , दिनभर की नवरात्रि दिनचर्या पश्चात शाम को 4.15 बजे से हवन के लिये पूजन आरम्भ होगा। शाम 5.15 बजे से हवन आरम्भ होगा। पूर्णाहुति रात्रि 8.15 बजे तक होगी।

विशेष सूचना – कल रविवार को हवन – पूर्णाहुति पश्चात मध्य रात्रि में 12 बजे के बाद ज्योति विसर्जन आरम्भ होगा इसलिये जो भी श्रद्धालु नवरात्रि पर्व में देर रात तक दर्शन करने आते रहे है वे कल हवन के बाद रात 11 बजे से पहले ही दर्शन लाभ प्राप्त कर लेवें।

पण्डित मनोज शुक्ला महामाया मन्दिर रायपुर 7804922620

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...