26.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

विधानसभा चुनाव के लिए आयोग ने संभाली पूरी कमान, 10 हजार से अधिक वाहन अधिग्रहित…

HomeRaipurविधानसभा चुनाव के लिए आयोग ने संभाली पूरी कमान, 10 हजार से...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। इसके बाद से चुनाव आयोग ने पूरी कमान संभाल ली है।

रायपुर:  Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। इसके बाद से चुनाव आयोग ने पूरी कमान संभाल ली है। राजनीतिक दलों की तैयारी के साथ ही चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदान दलों, अर्धसैनिक बलों आदि को लाने और ले जाने के लिए सभी प्रकार के वाहनों का अधिग्रहण शुरू हो चुका है। अब तक पूरे प्रदेश में 10 हजार से अधिक वाहनों का अधिग्रहण किया जा चुका है। इस काम में सबसे बड़ी जिम्मेदारी हमेशा की तरह परिवहन निभा रहा है।

अधिग्रहित वाहनों प्रस्तावित किराया तय

विधानसभा चुनाव और आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 और भविष्य में होने वाले उपचुनाव के समय लगाए जाने वाले शासकीय और अर्धशासकीय वाहनों का किराया दर परिवहन विभाग की ओर से प्रस्तावित कर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ को भेज दिया गया है।

परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में दो चरणों सात और सत्रह नंवबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मतदान और उसके बाद तीन दिसंबर को होने वाले मतगणना को देखते हुए 10 हजार से अधिक वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। इसमें यात्री बस और ट्रक,कार आदि वाहन शामिल है।

जिला कलेक्टरों के निर्देश पर परिवहन विभाग फिटनेस और वाहनों की जांच कर इनका अधिग्रहण कर रहा है। साथ ही जिला पुलिस को इन वाहनों को सौंपा जा रहा है। प्रथम चरण में बस और ट्रक मालिकों को वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...