29.1 C
Raipur
Wednesday, March 25, 2026

रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी आज 17 अक्टूबर से…

HomeNARAYANPURरामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी आज 17 अक्टूबर से...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

सुनील सिंह राठौर :

नारायणपुर: –रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ नारायणपुर में दिनांक 17 अक्टूबर 2023 से 19 अक्टूबर 2023 तक तीन दिवसीय विज्ञान-गणित एवं प्रोजेक्ट मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

विवेकानंद विद्यापीठ के माॅडल स्कूल के प्राचार्य स्वामी कृष्णामृतानंद ने बताया कि इस प्रदर्शनी में नारायणपुर सहित भीतरी केन्द्रों के विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित कुल 52 अलग अलग मॉडलों को शामिल किया जा रहा है। जिसमें विवेकानंद विद्यापीठ नारायणपुर से 40 मॉडल है और विवेकानंद विद्यामंदिर कुंदला से 5 मॉडल, विवेकानंद विद्यामंदिर आकाबेड़ा से 3 मॉडल, माँ सारदा विद्यामंदिर ओरछा से 3 मॉडल और ईरकभट्टी से 1 मॉडल को शामिल किया जा रहा है ।

इस प्रदर्शनी में विज्ञान, गणित, एग्रीकल्चर के मॉडल मुख्य रूप से शामिल है। विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि अजीत वसंत कलेक्टर – नारायणपुर के करकमलों द्वारा 17 अक्टूबर, दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे सम्पन्न होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानंद महाराज करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ओरछा विकासखंड के एस डी एम प्रदीप वैद्य एवं रायपुर एन सी आर टी के विज्ञान विशेषज्ञ दीपंकर भौमिक उपस्थित रहेंगे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related