36.1 C
Raipur
Wednesday, March 25, 2026

आगामी विधानसभा निर्वाचन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु आदर्श आचार संहिता लगते ही झारखण्ड,ओडिशा एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढी…

HomeChhattisgarhआगामी विधानसभा निर्वाचन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु आदर्श आचार...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

आनंद गुप्ता : जशपुर

⏺️ आचार सहिंता लगते ही पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ाई सुरक्षा,
⏺️ आधी रात छत्तीसगढ़ झारखंड सीमावर्ती भलमंडा चेक पोस्ट का उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण,
⏺️ जिले की सड़क, चौक-चौराहा एवं संवेदनशील क्षेत्र पर पुलिस की कड़ी निगरानी,
⏺️ जिले के विभिन्न SST पॉइंट में बेरियर लगाकर आने जाने वाले वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है।

जशपुर : आगामी विधानसभा निर्वाचन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु आदर्श आचार संहिता लगते ही पुलिस ने झारखण्ड ओडिशा सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। जिले के उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर द्वारा देर रात 01 बजे जिले के सीमावर्ती भलमंडा चेक पोस्ट का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने झारखण्ड राज्य की और से आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच भी की, उन्होंने अपने सामने करवाई भी, बॉर्डर के चेक पोस्ट पर तैनात कर्मचारियों को गुजरने वाले हर गाड़ी की मुस्तैदी से जांच करने और अवैध और संदिग्ध परिवहन पर तत्काल कार्यवाही करने के साथ अपने उच्च अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए।

उ.म. नि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर ने कहा कि अगामी चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता जिले में लागू हो गई है, ऐसे में शराब तथा अन्य संदिग्ध सामग्रियों के अवैध परिवहन के मामले सामने आते हैं। इन सभी पर बारीकी से नजर रखने और उन पर कार्यवाही कराना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर निगरानी के लिए पुलिस के साथ परिवहन, आबकारी  विभागों की टीमों को संयुक्त रूप से समन्वय के साथ काम करने को कहा गया है, उन्होंने भलमंडा चेकपोस्ट पर तैनात जवानों को झारखंड से आने जाने वाले वाहनों की अच्छे से जांच करने के निर्देश दिए साथ ही जो भी संदिग्ध लगे तत्काल कार्यवाही करें, उन्होंने कहा कि जांच में किसी भी प्रकार की कोताही न हो, उन्होंने कहा कि जिले की सीमा झारखंड  ओर ओडिसा राज्य से लगती है जिसमे झारखण्ड के गुमला ओर सिमड़ेगा जिला लगता है इसके साथ ही ओडिसा राज्य का सुंदरगढ़ जिला लगता है, ऐसे में जशपुर पुलिस की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है. इसलिए जशपुर जिले के विभिन्न 11 स्थानों पर चेक पोस्ट लगाई गई है, जहाँ सघन जाँच कारवाई की जा रही है।

जिले के विभिन्न SST पॉइंट लावकेरा, नामिनी चौक तपकरा, गड़वामुड़ा, चंपा(सन्ना), कांची (आस्ता), दुर्गापारा(बगीचा), डडगांव, तिलडेगा, सुखरापारा, सुरंगपानी, साईंटाँगरटोली, तुमला इत्यादि में बेरियर लगाकर आने जाने वाले वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की सघन चेकिंग की जा रही है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अवैध प्लाटिंग पर निगम की सख्त कार्रवाई, भाठागांव में मुरूम रोड काटकर लगाई रोक…

रायपुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु केसरी बगीचा क्षेत्र में लगभग...

बस्तर में नक्सलवाद को बड़ा झटका: पापाराव समेत 18 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण…

बस्तर /रायपुर /छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:• DKSZC सदस्य पापाराव ने...