‘आप अकेले नहीं हैं , अपने मानसिक स्वास्थ्य के लिए मदद माँगना आपकी कमजोरी नहीं आपकी हिम्मत है…

HomeCHHATTISGARHRAIPUR‘आप अकेले नहीं हैं , अपने मानसिक स्वास्थ्य के लिए मदद माँगना...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़:

रायपुर: एन.एच गोयल वर्ल्ड स्कूल, विद्याथियों के समग्र विकास और उन्हें विश्व स्तर का नागरिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने अध्यापक-अध्यापिकाओं के मार्गदर्शन में दिनांक 8 अक्टूबर 23, रविवार को विश्व मानसिक स्वास्थ सप्ताह के उपलक्ष्य में, जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया |

कार्यक्रम की शुरुआत शहर के प्रसिद्ध तेलीबांधा तालाब – मरीन ड्राइव के आसपास पदयात्रा से हुई | छात्र-छात्राओं ने प्रेरक गीत, नारे और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर आम लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया |

कार्यक्रम स्थल पर मौजूद आम लोगों को छात्रों द्वारा बैज भी लगाए गए | इस तरह के आयोजन से विद्यार्थीयों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें समाज में व्याप्त रूढ़ीवादी विचारों के खिलाफ आवाज़ उठाने और लोगों को जागरुक करने जैसे नेक कार्य करने का मौका मिलता है | लगभग 50 शिक्षकों और 200 विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया |

विभिन्न पोस्टर, बैनर के माध्यम से तनाव प्रबंधन तथा क्रोध प्रबंधन तकनीक, सकारात्मक सोच और आत्म संरक्षण जैसे विषयों के बारे में आम लोगों को संदेश प्रेषित किया गया | आज समाज को यह स्वीकार करना होगा कि मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार रखना और उनकी मदद करना हम सभी का यह दायित्व है|

आप को बता दें – वर्ल्ड फाउंडेशन ऑफ मेंटल हेल्थ द्वारा निर्धारित वर्ष 2023 की थीम ‘मानसिक स्वास्थ्य एक सार्वभौमिक मानव अधिकार है’ । जिसके तीन लक्ष्य हैं , मानसिक स्वास्थ्य का प्रचार, रोकथाम और उपचार।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...